न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : पत्नी के नौकरी करने की चाहत बनी उसकी मौत का कारण, पति ने दोस्त के साथ मिल की हत्या

एक मामला सामने आया हरियाणा के बहादुरगढ़ से जहां पत्नी के नौकरी करने की चाहत उसकी मौत का कारण बन गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Dec 2020 7:31:02

हरियाणा : पत्नी के नौकरी करने की चाहत बनी उसकी मौत का कारण, पति ने दोस्त के साथ मिल की हत्या

इस 21वीं सदी में भी कई लोग ऐसे हैं जो आज भी ओछी सोच रखते हैं और पत्नियों को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं देते हैं। इसका एक मामला सामने आया हरियाणा के बहादुरगढ़ से जहां पत्नी के नौकरी करने की चाहत उसकी मौत का कारण बन गई। पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। थाना लाइनपार पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथी के खिलाफ हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बिहारी कॉलोनी निवासी मृतका शालू के नाबालिग बेटे ने बताया कि उसके पिता मुकेश दिल्ली के बवाना इलाके के सेक्टर-2 में स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। शनिवार की दोपहर उसके पिता अपने साथी डोरे उर्फ ठाकुर के साथ बवाना, दिल्ली से घर आए। रात करीब साढ़े 9 बजे उसके पिता अपने दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उसकी मां शालू रसोई में खाना बना रही थी।

वह और उसका छोटा भाई कमरे में बैठे हुए थे। उसके अनुसार उसकी मां और उसके पिता के बीच पिछले कई दिनों से कंपनी में नौकरी करने की बात को लेकर अनबन चल रही थी। इस बात को लेकर शनिवार को फिर से दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उसने बताया कि मेरी मां कंपनी में नौकरी करना चाहती थी, जबकि उसके पिता इससे नाराज थे।

चश्मदीद बेटे का आरोप - मां के गले में परना डाल कर घसीट रहे थे पिता

आरोप है कि उसके पिता अपने साथी डोरे उर्फ ठाकुर के साथ रसोई में आए और उसकी मां शालू को पकड़कर उसके गले में परना (गमछा) डालते हुए खींचकर मारने लगे। जब इसको लेकर मां ने शोर मचाया तो वह भी रसोई की ओर भागा। उन्होंने देखा कि उसकी मां फर्श पर पड़ी हुई थी और उसके पिता मुकेश और डोरे उर्फ ठाकुर गले में डाले हुए परने को खींच रहे थे। उसने अपने मकान की छत पर चढ़कर बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पिता ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी मां शालू की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक महिला के तीन बच्चे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?