न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : फसल की निगरानी करने गए किसान को मारी गोली, खून से लथपथ मिला शव

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक सहमा देने वाला हादसा हुआ जिसमें फसल की निगरानी करने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Feb 2021 8:04:31

उत्तर प्रदेश : फसल की निगरानी करने गए किसान को मारी गोली, खून से लथपथ मिला शव

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक सहमा देने वाला हादसा हुआ जिसमें फसल की निगरानी करने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान का शव ईंख के खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ मिला। मृतक के पुत्र ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि किसान की हत्या के मामले में थाना पुलिस, सर्विलांस और फोरेंसिक की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा।

गांव मुंडेट कलां निवासी किसान पवन (47 वर्ष) रविवार रात करीब 10 बजे गांव के नजदीक स्थित अपने खेत पर गेहूं की फसल को आवारा जानवरों से बचाने के लिए गया था। देर रात में किसान घर नहीं लौटा तो सोमवार सुबह उसका पुत्र अमित अपने चाचा जसवीर के साथ खेत पर उनकी तलाश में गया तो ईंख के खेत में पवन का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था, जिसकी सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। शव को उसी की चादर से ढका गया था और पास में उसकी टॉर्च और डंडा पड़ा था।

सूचना पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी प्रदीप सिंह और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अमित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल