न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : पिस्तौल की नौक पर घर में घुसकर बनाया बंधक, जख्मी कर ले गए लाखों रुपए की नकदी-जेवर

बीती रात दौसा में एक अप्रिय घटना देखने को मिली जिसमें एक डॉक्टर दंपती को पिस्तौल की नौक पर घर में घुसकर बंधक बना लिया गया और जख्मी कर लाखों रुपए की नकदी-जेवर ले गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 08 Nov 2020 6:04:45

राजस्थान : पिस्तौल की नौक पर घर में घुसकर बनाया बंधक, जख्मी कर ले गए लाखों रुपए की नकदी-जेवर

बीती रात दौसा में एक अप्रिय घटना देखने को मिली जिसमें एक डॉक्टर दंपती को पिस्तौल की नौक पर घर में घुसकर बंधक बना लिया गया और जख्मी कर लाखों रुपए की नकदी-जेवर ले गए। दौसा शहर में शनिवार को आधी रात बाद तीन बदमाशों ने एक डॉक्टर के घर में लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर डॉक्टर और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। उनके हाथ बांधकर कनपटी पर रिवॉल्वर तान दी। मारपीट की और गले पर चाकू लगाकर चुप करवा दिया। बदमाशों के भागने के बाद रविवार सुबह किसी तरह हाथ खोलकर पीड़ित परिवार ने आस-पड़ौस के लोगों को आपबीती बताई। तब एसपी मनीष अग्रवाल और आला अधिकारियों के अलावा कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार लूटपाट की वारदात राजमहल कॉलोनी में डेयरी बूथ के सामने रहने वाले डॉ. राजकुमार मीणा के घर हुई। शनिवार रात को वे परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। उनके कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। आधी रात को तीन बदमाश मकान की दीवार फांदकर घर में घुस गए। इसके बाद कमरे का दरवाजा धकेलकर वहां पहुंच गए। जहां राजकुमार व उनकी पत्नी सो रहे थे।

कमरे में घुसते ही मारपीट की, गले पर चाकू लगा दिया, एक बदमाश ने गन प्वाइंट पर लिया

बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को उठाया। गाली-गलौच कर हाथापाई की। डराया धमकाया। फिर राजकुमार के बायें हाथ के पंजे पर चाकू से वार कर दिया। इससे वे घबरा गए। इसके बाद बदमाशों ने डॉक्टर दंपती के हाथ पैर बांध दिए। मुंह पर टेप चिपका दिया। ताकि वे चिल्ला नहीं सके। फिर एक बदमाश वहीं कनपटी पर रिवॉल्वर तानकर खड़ा रहा। जबकि दो बदमाश वहां से दूसरे कमरे में चले गए।

घर में काम चल रहा था, इसलिए जेवर व नकदी अलमारी की दराज में पड़े थे

डॉ. राजकुमार ने बताया कि बदमाशों ने कमरे में एक लकड़ी की दराज में रखे सोने के करीब 10 तोला जेवर व करीब पांच छह लाख रुपए लूटे। इसके अलावा कीमती सामान भी लूटा और वहां से भाग निकले। इस दौरान तीनों लुटेरे पीड़ित डॉ. राजकुमार का मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए। इसको उनके घर से कुछ किलोमीटर दूर भांकरी रोड पर फेंक गए। वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग खंगाल रही है। मारपीट में डॉ. राजकुमार के चेहरे पर खरोंचें आई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत