न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : मां की ऐसी निर्दयता शायद ही देखी होगी कहीं, 6 घंटे पहले जन्मी नवजात को सड़क पर छोड़ा लावारिस

कोटा में मां की निर्दयता का एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। रावतभाटा रोड स्थित नयागांव के करीब मेन राेड से अंदर की तरफ जा रही सड़क पर सोमवार अलसुबह कपड़ों में लिपटी एक मासूम बेटी मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 12:42:51

कोटा : मां की ऐसी निर्दयता शायद ही देखी होगी कहीं, 6 घंटे पहले जन्मी नवजात को सड़क पर छोड़ा लावारिस

मां अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ करती हैं और सब त्यागने को तैयार रहती हैं। लेकिन कोटा में मां की निर्दयता का एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। रावतभाटा रोड स्थित नयागांव के करीब मेन राेड से अंदर की तरफ जा रही सड़क पर सोमवार अलसुबह कपड़ों में लिपटी एक मासूम बेटी मिली। बेटी को गुर्जर चाैक से सटी दीवार के नजदीक छोड़ा गया था। मासूम बेटी की न मां का पता है, न ही पिता का और न ही उनके मिलने की कोई उम्मीद बची है।

मां का दूध तो पता नहीं एक बार भी मिला कि नहीं और बाहर का खाना अभी ले नहीं सकती। डॉक्टरों का कहना है कि बेटी को पैदा होने के करीब 5-6 घंटे बाद ही वहां रख दिया गया था। सुबह करीब 6 बजे जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लाेगाें काे बालिका के रोने की आवाज आई। लोगों ने उसे गोद में उठाया और चाइल्ड लाइन को फोन किया। फोन कॉल के बाद कोऑर्डिनेटर अलका अजमेरा, टीम सदस्य नर्मदा और आरकेपुरम थाने के एएसआई धनश्याम माैके पर पहुंचे। बालिका को जेकेलोन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बालकल्याण समिति के आदेश से उसे अस्थाई आश्रय दिलावाया गया।

अज्ञात में केस दर्ज : बालिका पूरी तरह स्वस्थ है, लेकिन डॉक्टरों ने उसे अपनी देखरेख में रखा है।उसे दो दिनों तक अस्पताल में रखा जाएगा। इधर, आरकेपुरम पुलिस द्वारा अज्ञात परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहचान उजागर किए बिना सरकारी पालने में डाल सकते हैं बच्चों को

जो मां समाज के सामने आने में डरती है या कानून के डर से मासूमों को सड़क, नाले या झाड़ियों में फेंककर जाती है, वो ऐसा करके अपने ही अंश के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसके लिए सरकार ने विकल्प दे रखा है। ऐसे माता-पिता बच्चों को सुरक्षित पालने में छोड़ सकते हैं। शहर में जेकेलोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में सरकारी पालने लगे हैं। वहीं, करणी नगर विकास समिति के बाहर भी पालना लगा है। बच्चों को पालने में डालने पर सायरन बजेगा और थोड़ी देर में वो बच्चे को ले जाएंगे। ऐसा करने पर आपकी पहचान उजागर नहीं होगी और कोई कानूनी कार्रवाई भी नहीं होगी।

कानून : नवजात काे लावारिस छाेड़ने पर 10 साल सजा का प्रावधान

नवजातों बच्चाें काे लावारिस छाेड़ने पर दाेषी के खिलाफ आईपीसी की धारा 315 के तहत सख्त कार्रवाई हाे सकती है। इसमें भ्रूण हत्या और पैदा होने के बाद फेंक देना यानी उसकी हत्या करने जैसे अपराध में आरोपी को 10 वर्ष की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। हालांकि पुलिस ऐसे मामलों में सामान्यतया: 174 में मर्ग दर्ज करके बैठ जाती है। वैज्ञानिक जांच न होने से दोषियों को सजा तो दूर उनकी पहचान तक नहीं हो पाती।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत