न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेघालय : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा जोरदार झटका, 8 विधायकों ने दिया इस्तीफा

मेघालय में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Dec 2017 11:14:26

मेघालय : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा जोरदार झटका, 8 विधायकों ने दिया इस्तीफा

मेघालय में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस के पांच विधायकों समेत प्रदेश विधानसभा के आठ सदस्यों ने शुक्रवार को सदन से इस्तीफा दे दिया। सभी विधायकों ने विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के टिकट पर चुनाव लड़ने के मकसद से इस्तीफा दिया है।

इस्तीफा देने वाले कांग्रेस विधायकों में पूर्व उपमुख्यमंत्री रॉवेल लिंगदोह, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रिसटन तिनसांग, कोमिंग वाईमबन, स्नियावभलंग धर और एनजीतलंग धर शामिल हैं। इन विधायकों ने विधानसभा के आयुक्त व सचिव एंड्रयू साइमन को अपना इस्तीफा सौंपा।

कांग्रेस के पांच विधायकों के अलावा यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायक रेमिंगटन पिंग्रोप और निर्दलीय होपफुल बमन और स्टीफेंसन मुखिम ने भी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है।

इससे पहले कांग्रेस विधायक पी. एन. सियेम विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर नवगठित पार्टी पीपल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट में शामिल हुए थे। सियेम खासी हिल्स ऑटोनोमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के मुख्य कार्यकारी सदस्य भी हैं।

वहीं, बुजुर्ग कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व चार बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे डी. डी. लपांग, मौजूदा उप मुख्यमंत्री रॉट्रे क्रिस्टोफर ललू और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री रोशन वर्जरी को चुनावी राजनीति से अवकाश देने की घोषणा की गई है।

तिनसांग ने कहा, "हमने (कांग्रेस विधायक) इस्तीफा दिया है क्योंकि प्रदेश का नेतृत्व (मुख्यमंत्री मुकुल संगमा) लोगों की की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल साबित हुई। साथ ही हम मुख्यमंत्री की कार्य पद्धति से भी खुश नहीं थे।"

हालांकि मुख्यमंत्री पर 'एकल-वर्चस्व' का रवैया अपनाने का आरोप लगाने के बावजूद तिंसांग ने माना कि मुकुल अच्छे नेता हैं। वह साहसी भी हैं और वह जो कहते थे वह हमें करना पड़ता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता