न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से बचने के लिए इस देश में लोग पी रहे नीट अल्‍कोहल, 728 की हुई मौत

कोरोना वायरस से बचने के लिए ईरान में अंधविश्‍वास में आकर लोग नीट अल्‍कोहल पी रहे है। जिसकी वजह से लोगों की मौत हो रही है। ताजा घटना में जहरीले मेथेनॉल को पीने से 728 लोगों की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Apr 2020 6:26:03

कोरोना से बचने के लिए इस देश में लोग पी रहे नीट अल्‍कोहल, 728 की हुई मौत

कोरोना वायरस से बचने के लिए ईरान में अंधविश्‍वास में आकर लोग नीट अल्‍कोहल पी रहे है। जिसकी वजह से लोगों की मौत हो रही है। ताजा घटना में जहरीले मेथेनॉल को पीने से 728 लोगों की मौत हो गई है।

ईरानी स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के सलाहकार होसैन हसैनियन के मुताबिक अलग-अलग माध्यमों में मौत के आंकड़े को लेकर अंतर इसलिए है क्योंकि जहरीली शराब पीने वाले करीब 200 पीड़ितों की मौत अस्पताल के बाहर हुई थी। बीते साल अप्रैल महीने में जारी एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस के कारण ईरान में पिछले साल के मुकाबले 10 गुना ज्यादा जहरीली शराब पीने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 20 फरवरी से 7 अप्रैल के बीच ईरान में 728 ईरानियों की मौत हो गई। स्थानीय स्टेट टीवी ने ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किन्यौस जहानपुर के हवाले से बताया कि जहरीली मेथेनॉल शराब पीने की वजह से 525 लोगों की मौत हो गई है। जहानपुर ने बताया कि मेथेनॉल शराब से कुल 5,011 लोगों को जहर दिया गया था।

iran,728 iranians killed,drinking methanol,lockdown,corona virus,coronavirus,covid 19,news,news in hindi

ईरान सरकार के न्यायिक प्रवक्ता गुलाम हुसैन एस्मेली ने बताया कि शराब का सेवन कोरोना वायरस का इलाज नहीं है। यह मानव शरीर के बहुत ही घातक है। ईरान के कई राजनेताओं ने इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सरकारी न्यूज एसेंजी तस्नीम के अनुसार, इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे हालात से ईरानी सरकार कड़ाई से निपटेगी।

इस समय ईरान में लगभग 40 शराब फैक्ट्रियां हैं लेकिन ये सभी कंपनियां शराब के उत्पादन की जगह सैनिटाइजिंग और कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करने वाले सामानों के उत्पादन में जुटी हुई हैं।

iran,728 iranians killed,drinking methanol,lockdown,corona virus,coronavirus,covid 19,news,news in hindi

हसनैन ने कहा कि ईरान में जहरीली शराब पीने से 90 लोगों की आंखें खराब हो गई हैं। उन्‍होंने कहा कि आंखें खराब होने वालों का अंतिम आंकड़ा बहुत ज्‍यादा हो सकता है। पूरे पश्चिम एशिया में ईरान में कोरोना वायरस से सबसे ज्‍यादा लोग प्रभावित हैं। देश में अब 91000 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं और 5806 लोग की मौत हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ