न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोन के नाम पर जालसाजी, फर्जी कॉल सेंटर बना की 2.5 करोड़ की ठगी

एक गिरोह दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की साइबर सेल द्वारा पकड़ा गया हैं जिन्होनें फर्जी कॉल सेंटर बना रखा था और लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Aug 2020 2:29:37

लोन के नाम पर जालसाजी, फर्जी कॉल सेंटर बना की 2.5 करोड़ की ठगी

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि अपराधी तकनिकी का इस्तेमाल कर ठगी कर रहे हैं। कई ऐसा मामले सामने आते हैं जब लोगों को फायदा पहुंचाने के नाम पर उनसे ठगी की जाती हैं। ऐसा ही एक गिरोह दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की साइबर सेल द्वारा पकड़ा गया हैं जिन्होनें फर्जी कॉल सेंटर बना रखा था और लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं। गिरोह का पर्दाफाश करते हुए टेलीकॉम कंपनी के सेल्स प्रमोटर व गिरोह सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिलायंस कैपिटल से लोन दिलाने का झांसा देते थे और रिलायंस कैपिटल के फर्जी कागजात व साइट भी बना रखी थी।
आरोपी हर महीने 20 से 25 लोगों ठगी करते थे। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी करीब 500 लोगों से 2.5 करोड़ रुपये ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। ये लोग विदेशियों की आईडी पर जारी किए गए फर्जी सिमकार्ड ठगी के लिए इस्तेमाल करते थे।

साइबर सेल के डीसीपी अन्येश रॉय ने बताया कि पवन कुमार नामक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि वह पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन सर्च कर रहे थे। इसी दौरान अरिलायंस कैपिटल का नंबर मिला। दिए गए नंबर पर फोन किया तो फोन उठाने वाले युवक ने सस्ती ब्याज दर पर लोन दिलाने की बात कही। आरोपियों ने उनसे विभिन्न बैंक खातों में दो लाख रुपये जमा करा लिए। आरोपियों ने एक आईडी से मेल पवन कुमार को भेजा जो रिलायंस कैपिटल के जैसा लग रहा था। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।

एसआई सुनील, विजेन्द्र व एएसआई आर। सुब्रामोनियन की टीम ने जांच शुरू की। इस दौरान एसआई विजेन्द्र की टीम ने टेलीकॉम कंपनी के इंडिया सेल्स प्रमोटर पवन मित्तल को गिरफ्तार कर लिया। रोहिणी निवासी पवन आरोपियों के फर्जी सिम कार्ड को चालू करवाता था और इससे ठगी करते थे।

पूछताछ के बाद गिरोह के मास्टरमाइंड उत्तम नगर निवासी मो। इरफान सैफी (28), सागरपुर निवासी विशाल तिवारी (21), विधाता (21), अमित कुमार (23), फतेह नगर निवासी ज्ञान सिंह (39) और ख्याला निवासी रिषभ मोहम्मद (25) को गिरफ्तार कर लिया। मो। इरफान रणहौला के विकास नगर में फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था।

सस्ते लोन के लिए जारी करते थे विज्ञापन

आरोपी सस्ते में लोन दिलाने के लिए कई प्लेटफार्म के जरिए विज्ञापन जारी करते थे। विज्ञापन में इनका नंबर होता था। कोई फोन करता था तो आरोपी फीस व जीएसटी आदि के नाम पर मोटी रकम पहले ही अपने फर्जी आईडी से खोले गए बैंक खातों में जमा करा लेते थे। डीयू के ओपन लर्निंग से बीए कर रहे विशाल, विधाता और अमित तय सैलरी पर काम करते थे।

विदेशियों की आईडी पर जारी किए हुए थे सिमकार्ड

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पवन मित्तल वोडाफोन कंपनी में कई महीनों से काम कर रहा था। वह आरोपियों को फर्जी सिमकार्ड देता था। वह विदेशियों की आईडी पर फर्जी सिमकार्ड जारी करता था और विदेशियों की तस्वीर का ही इस्तेमाल करता था। ज्ञानसिंह और रिषभ मोहम्मद पवन के साथी हैं। आरोपियों के कब्जे से कई फर्जी सिमकार्ड बरामद किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत