न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा / 691 नए मरीज मिले, 7 की मौत; इन 4 जिलों में लग सकता है कर्फ्यू

हरियाणा में बुधवार को काेरोना वायरस के 691 नए मरीज मिले हैं। इससे संक्रमितों की संख्या 22 हजार 930 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jul 2020 10:49:54

हरियाणा / 691 नए मरीज मिले, 7 की मौत; इन 4 जिलों में लग सकता है कर्फ्यू

हरियाणा में बुधवार को काेरोना वायरस के 691 नए मरीज मिले हैं। इससे संक्रमितों की संख्या 22 हजार 930 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हो गई। गुड़गांव, रेवाड़ी व पानीपत में दो-दो और पलवल में एक मरीज की जान गई है। मरने वालों का आंकड़ा 323 हो गया है। एक दिन में 453 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 17 हजार 90 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 5 हजार 517 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जांच में पॉजिटिव केसों की दर 6% के करीब पहुंच चुकी है। संक्रमण तेजी बढ़ने के कारण सरकार नई प्लानिंग पर काम कर रही है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा के 4 जिलों में कर्फ्यू लगाया जा सकता है। राज्‍य के गृह मंत्री अनिल विज ने इसके संकेत दिए हैं। खट्टर सरकार गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्‍जर में कर्फ्यू लगा सकती है। गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में 67% से ज्यादा केस हैं। ऐसे में विज का मानना है कि इन जिलों में संक्रमण रोकने का जरिया कर्फ्यू ही बचता है। इसके अलावा इन जिलों को सील किया जा सकता है। इससे दिल्ली बॉर्डर भी पूरी तरह बंद हो जाएगा।

गुरुग्राम में 7 हजार 126 और फरीदाबाद में ही 5 हजार 665 केस सामने आए हैं। गुरुग्राम में जहां 109 तो वहीं फरीदाबाद में 101 लोगों की मौत हुई है।अनिल विज ने कहा कि हम इन चार जिलों की सीमाओं को सील करने और कर्फ्यू लगाने के बारे में सोच रहे हैं।

अनिल विज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोरोना का रिकवरी रेट भी अच्छा है। यहां का रिकवरी रेट 75% से ज्यादा है। हम प्रति 10 लाख जनसंख्या 15 हजार से अधिक टेस्ट कर रहे हैं। मैंने दो लाख रैपिड एंटीजन परीक्षण किट के लिए आदेश जारी किए हैं, जो हमें हमारे परीक्षण को बढ़ाने में मदद करेंगे। अनिल विज ने कहा कि राज्य में वायरस को फैलने से रोकने के लिए विभिन्न उपाय सामने आए हैं। हरियाणा सरकार अध्ययन करेगी कि राज्य में किसे लागू किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत