न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टिकटॉक का सख्त कदम, हटाए 60 लाख से ज्यादा वीडियो

एप के जरिये छोटे मनोरंजक वीडियो बनाने की सुविधा देने वाली कंपनी टिक टॉक ने भारत में 60 लाख से ज्यादा वीडियो हटाए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Apr 2019 7:51:20

टिकटॉक का सख्त कदम, हटाए 60 लाख से ज्यादा वीडियो

एप के जरिये छोटे मनोरंजक वीडियो बनाने की सुविधा देने वाली कंपनी टिक टॉक ने भारत में 60 लाख से ज्यादा वीडियो हटाए हैं। कंपनी का कहना है कि उसने पिछले साल जुलाई से अब तब उसके सामुदायिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वीडियो हटाये गये हैं। इसके अलावा टिकटॉक एप का उपयोग 13 वर्ष की आयु से ऊपर के बच्चे ही कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने एक अलग पैमाना बनाया है। कंपनी का कहना है कि यह अतिरिक्त सुरक्षा मानक है ताकि कम उम्र वाले उपयोक्ता इस एप का उपयोग ना कर सके।

बता दें कि मद्रास हाईकोर्ट ने कुछ दिनों पहले ही टिक टॉक पर एक मामले की सुनवाई करते हुए इस एप को बैन करने का आदेश केंद्र सरकार को दिया है। कोर्ट ने पाया था कि इस एप पर कई आपत्तिजनक वीडियो हैं, जो बच्चों के लिए सही नहीं हैं. कंपनी ने एक बयान में कहा, 'यह टिकटॉक के अपने उपयोक्ताओं को सुरक्षित और सहज महसूस कराने के प्रयासों का हिस्सा है। साथ ही टिकटॉक समुदाय के भीतर सही स्रोत देकर उन्हें सशक्त करने का भी प्रयास है।'

टिकटॉक के निदेशक (वैश्विक लोक नीति) हेलेना लेरच ने कहा, 'एक वैश्विक समुदाय के तौर पर सुरक्षा टिकटॉक की प्राथमिकताओं में एक है। इन कदमों से हम अपने भारतीय उपयोक्ताओं के लिए अपने मंच को सुरक्षित और सकारात्मक बनाए रखने की प्रतिबद्धता को फिर से सुनिश्चित करेंगे।'

कंपनी की ओर से यह घोषणा टिकटॉक सुरक्षा केंद्र खोले जाने के बाद की गयी है। साथ ही कंपनी ने धमकी की गतिविधियों से निपटने के लिए हिंदी, गुजराती, मराठी, बंगाली, पंजाबी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और उड़िया जैसी 10 स्थानीय भाषाओं में मदद के पेज भी शुरू किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत