न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ : अपराधी सुबह के समय दे रहे वारदात को अंजाम, बेसबॉल से हमला कर दो फल विक्रेताओं से लूटे 30 हजार

चंडीगढ़ में शुक्रवार तड़के दो बदमाश बुलेट पर सवार होकर आए और उनके पास बेसबॉल का डंडा भी था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Aug 2020 12:05:01

चंडीगढ़ : अपराधी सुबह के समय दे रहे वारदात को अंजाम, बेसबॉल से हमला कर दो फल विक्रेताओं से लूटे 30 हजार

बढ़ते अपराधों का मामला आमजन की चिंता बढ़ाने वाला हैं। पहले अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया जाता था। लेकिन अब बदमाशों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि सुबह के समय में वारदात होने लगी हैं। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला चंडीगढ़ में जहां शुक्रवार तड़के दो बदमाश बुलेट पर सवार होकर आए और उनके पास बेसबॉल का डंडा भी था। ओआस दिखाने के बहाने फल विक्रेताओं पर बेसबॉल से हमला कर 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। हैरानी की बात है कि तीन मिनट में मौके पर पहुंचने का दम भरने वाली पुलिस वारदात स्थल पर एक घंटे बाद पहुंची। नतीजतन दोनों घायल एक घंटे तक सड़क पर बेसुध पड़े रहे।

news,latest news,chandigarh news,crime news,fruit vendors,attacked by baseball

इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बोले..साहब, अब क्यों अस्पताल पहुंचा रहे हो। हंगामे के बाद पीड़ितों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां मनीमाजरा के शास्त्री नगर निवासी पोशाकी लाल (40) के दाहिने हाथ में डॉक्टरों ने फैक्चर बताया, जबकि बापूधाम निवासी प्रमोद (20) की जांघों पर गंभीर चोटें आई हैं।

उनके रिश्तेदार अजीत सिंह ने बताया कि वह मनीमाजरा के शास्त्री नगर निवासी हैं। वह सभी फल बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे वह सेक्टर-17 स्थित सब्जी मंडी में थे। भाई मंजीत ने फोन पर बताया कि सेक्टर-7/19 की डिवाइडिंग पर प्रमोद को बुलेट सवार दो बदमाश पीटकर रुपये छीनकर फरार हो गए।

news,latest news,chandigarh news,crime news,fruit vendors,attacked by baseball

इसके बाद वह दोस्त की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर मौके पर पहुंचा। पता चला कि सेक्टर-8/18 रोड पर उनके चाचा पोशाकी लाल भी बेसुध हालत में हैं। प्रमोद को एक्टिवा से सेक्टर 8/18 लाया गया और एक बार फिर पुलिस को फोन किया। आरोप है कि 112 नंबर पर कॉल करने के बावजूद काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। इस दौरान दोनों लोग सड़क पर बेसुध पड़े रहे। करीब 5 बजे पुलिस के मौके पर पहुंचने पर हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद किसी तरह से मामला शांत करवाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

बिना हेलमेट पहने बुलेट सवार दोनों आरोपी गमछा लपेटे सेक्टर-17 मध्यमार्ग से रोंग साइड से आकर पहले पोशाकी लाल पर हमला कर 20,600 रुपये और अगले चौक सेक्टर-7/19 पर प्रमोद से 10 हजार रुपये लूट लिए। दोनों पीड़ित शहर के अलग-अलग हिस्सों में रेहड़ी पर फल बेचने का काम करते हैं। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने लूटपाट की धारा में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्रमोद ने सेक्टर-26 थाना पुलिस को शिकायत देने से इनकार कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें