न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीन साल का बच्चा 30 फीट गहरे बोरबेल में गिरा, सिर्फ 45 मिनट में किसान ने बाहर निकाला

एक किसान रणधीर सिंह ने बच्चे को निकालने की जिम्मेदारी ली और उस किसान ने मात्र 45 मिनट में सरिए और रस्सी की मदद बच्चे को बाहर निकाल लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Oct 2018 12:29:23

तीन साल का बच्चा 30 फीट गहरे बोरबेल में गिरा, सिर्फ 45 मिनट में किसान ने बाहर निकाला

अम्बाला के पंजोखरा साहिब में गुरुवार को आसपास के लोगों के लोगों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यह पता चला कि एक बच्चा 30 फीट गहरे बोरबेल में गिर गया है। उसके बाद तुरंत प्रभाव में लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। इस बीच, एक किसान रणधीर सिंह ने बच्चे को निकालने की जिम्मेदारी ली और उस किसान ने मात्र 45 मिनट में सरिए और रस्सी की मदद बच्चे को बाहर निकाल लिया। बच्चे का नाम कर्ण है। .गुरुवार को हुई यह घटना हल्दाहेड़ी से करीब 25 किमी दूर हुई।

गुरुवार सुबह 10:15 बजे हुए यह हादसा

पंजोखरा साहिब के खेतों में एक महिला अपने बच्चे को लेकर खेत में घास काटने गई थी। वह बच्चे को नीचे बैठाकर घास काटने लगी। इस बीच, सुबह 10:15 बजे कर्ण खेलते हुए 12 इंच चौड़े बोरवेल के पास पहुंच गया। वहां ढलान होने के कारण वह फिसलकर 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया।

सरिए को बच्चे के कपड़ों में फंसाया

रणधीर ने गांव के लोगों से सरिए और रस्सी लाने को कहा। फिर उसने दो सरिए को यू आकार में मोड़ा। इसके बाद धीरे-धीरे रस्सी बोरवेल में उतारी और इसे गोल-गोल घुमाता रहा, ताकि सरिया बच्चे की कपड़ों में फंस जाए। रणधीर ने बताया कि जैसे ही मुझे महसूस हुआ कि सरिए का एंगल बच्चे की टीशर्ट में छाती और पीठ की तरफ फंस चुका है तो मैंने रस्सी को घुमाया, ताकि सरिया अच्छी पकड़ बना लें। इसके बाद रस्सी को धीरे-धीरे खींचना शुरू किया। बच्चे को ऊपर लाने में 45 मिनट लगे।

ambala,borewall

गर्दन तक पानी में फंसा था बच्चा

रणधीर सिंह ने बताया कि पहले बच्चे का सिर वाला हिस्सा बाहर आया, क्योंकि वह बोरवेल में सीधा गिरा था। वह गर्दन तक गीला था। उलटा गिरा होता तो मुंह पानी में जाने के कारण जान जा सकती थी। बोरबेल से निकालने के बाद बच्चे को प्राथमिक सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां उसने उल्टियां कीं। इसके बाद उसे अम्बाला कैंट रेफर कर दिया गया।

गर्दन से नीचे का हिस्सा ठंडा पड़ चुका था

डॉक्टरों ने बताया कि अगर बच्चा एक घंटा और बोरवेल में रह जाता तो जान जा सकती थी, क्योंकि गर्दन से नीचे का हिस्सा पानी में रहने से ठंडा पड़ चुका था।

प्रिंस का देश का सबसे चर्चित मामला

12 साल पहले कुरुक्षेत्र के हल्दाहेड़ी में 60 फीट गहरे बोरवेल में 5 साल का प्रिंस गिर गया था। सेना ने करीब 50 घंटे रेस्क्यू ऑप्रेशन चलाकर उसे बाहर निकाला था। यह मामला बहुत चर्चित हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत