न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : शहर में विभिन्न सड़क हादसों ने छीन ली 3 जिंदगियां, सदमे में सभी के परिवारजन

बीते दिन जहां शहर में विभिन्न सड़क हादसों ने 3 जिंदगियां छीन ली जिसके चलते सभी के परिवारजन सदमे में हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 10:45:07

जयपुर : शहर में विभिन्न सड़क हादसों ने छीन ली 3 जिंदगियां, सदमे में सभी के परिवारजन

शहर में आए दिन कई सड़क हादसे घटित होते हैं जो किसी की जान का आफत भी बन सकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बीते दिन जहां शहर में विभिन्न सड़क हादसों ने 3 जिंदगियां छीन ली जिसके चलते सभी के परिवारजन सदमे में हैं। पहली घटना विधायकपुरी थाना इलाके की है। जहां स्कूटी से ऑफिस जा रही 21 साल की युवती काे तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मारी। जिससे युवती की माैत हाे गई। दूसरी घटना में रविवार रात काे निवारू राेड पर बेटी काे दवा दिलाकर पैदल घर जा रही महिला काे तेज रफ्तार कार ने घसीटा।

तीसरी घटना साेमवार सुबह मुरलीपुरा की है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे व्यक्ति काे कुचल दिया। विधायकुपरी थाना इलाके में प्राइवेट बस ने परिवहन मार्ग पर अजमेर पुलिया के पास स्कूटी सवार युवती को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। लाेगाें ने एंबुलेंस से घायल युवती काे एसएमएस हाॅस्पिटल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी माैके पर पहुंची और बस काे जब्त कर लिया। हादसे में सी-स्कीम स्थित सरदार पटेल मार्ग निवासी पूजा सिसोदिया (21) की माैत हाे गई।

पुलिस ने कोविड जांच करवाने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दी। इस संबंध में पूजा के पिता महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बस चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जांच अधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि लापरवाही से बस चला रहा चालक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।

पिता बोले-पूजा कहती थी टू व्हीलर पर रिस्क, अपनी इनकम से लाऊंगी कार

पूजा की एक्सीडेंट की खबर सुनकर परिवार का राे-राे कर बुरा हाल है। पिता महेन्द्र सिंह ने कहा कि शहर में चालक बसों को लापरवाही से दौड़ा रहे है। चालक की लापरवाही के कारण आज मेरी बेटी घर नही लौटी। पूजा ने बी-कॉम करने के बाद अम्बाबाड़ी स्थित एक ऑफिस में एचआर की जॉब शुरु की थी।

कहती थी- पापा टू व्हीलर पर रिस्क है जल्द इंकम से कार लाउंगी। एमबीए करना चाहती थी। कहती थी पापा जल्दी शादी मत करना, मैं कुछ बनना चाहती हूं। महेन्द्र कहते हैं बेटी पूजा और बेटे मनीष से घर चहकता रहता था। तेज रफ्तार और लापरवाही ने घर सूना कर दिया।

कब लगेगा स्पीड पर ब्रेक

कोरोना काल के दाैरान एक महीने में वनस्थली मार्ग पर रोडवेज बस ने बिहार से काम की तलाश में जयपुर आए युवक को कुचल दिया था। उसके बाद पांच दिन पहले आगरा रोड पर एमवी एक्ट की कार्रवाई करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने यातायात पुलिस के कांस्टेबल को कुचल दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?