न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन का दिखा असर, देश के इन 25 जिलों में 14 दिनों से नहीं मिला एक भी नया कोरोना संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश के 15 राज्यों के 25 ऐसे जिले हैं जहां पहले तो कोरोना वायरस के संक्रमित रोगी मिले थे, लेकिन पिछले 14 दिनों से यहां कोई नए मामले नहीं सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 8:17:54

लॉकडाउन का दिखा असर, देश के इन 25 जिलों में 14 दिनों से नहीं मिला एक भी नया कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के संक्रमण को देश में फैलने से रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया था जिसका आज 20वां दिन है और आंकड़ों से लगता है कि भारत कुछ हद तक कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में सफल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश के 15 राज्यों के 25 ऐसे जिले हैं जहां पहले तो कोरोना वायरस के संक्रमित रोगी मिले थे, लेकिन पिछले 14 दिनों से यहां कोई नए मामले नहीं सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने रोजाना के प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन जिलों की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने इन 25 जिलों की जानकारी दी। ये जिले हैं...

1- गोंदिया- महाराष्ट्र

2-राजनांदगांव, दुर्ग और बिलासपुर- छत्तीसगढ़

3-दावनगिरी, कोडागू, तुमकुर और उडूपी- कर्नाटक

4-दक्षिण गोवा-गोवा

5-वायनाड और कोट्टायम- केरल

6-पश्चिम इंफाल-मणिपुर

7-राजौरी- जम्मू-कश्मीर

8-आइजोल पश्चिम- मिजोरम

9-माहे-पुडुचेरी

10-एसबीएस नगर- पंजाब

11-पटना, नालंदा, मुंगेर- बिहार

12-प्रतापगढ़-राजस्थान

13-पानीपत, रोहतक और सिरसा- हरियाणा

14-पौढ़ी गढ़वाल-उत्तराखंड

15-भद्रदारी कोठगुदेम- तेलंगाना

ये देश के ऐसे जिले हैं जहां 14 दिन पहले कोरोना वायरस के मरीज मिले थे। इसके बाद यहां का स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन को बेहद सख्ती से लागू किया। इसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिला, इसका नतीजा ये हुआ कि यहां पर 2 सप्ताह बाद कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे बेहद सकारात्मक रिपोर्ट करार दिया है।

बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 9 हजार से ज्यादा हो गई है। जिनमें से 7987 अभी एक्टिव केस हैं, अबतक 856 लोग इलाज के दौरान ठीक हो चुके हैं। जबकि इलाज के दौरान 308 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ