न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन बनेगा करोड़पति के नाम से आई व्हाट्सएप कॉल, 25 लाख का लालच देकर की ठगी

ठगी का मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-22 का है। यहां एक युवक को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 25 लाख रुपये की लॉटरी जीतने का झांसा देकर शातिरों ने 24 हजार की ठगी कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Oct 2020 5:59:22

कौन बनेगा करोड़पति के नाम से आई व्हाट्सएप कॉल, 25 लाख का लालच देकर की ठगी

इस दुनिया में अच्छे काम करने वालों के साथ ही अपराध करने वालों की भी कोई कमी नहीं हैं। लोग फायदा पाने और लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए कई तरीके आजमाते हैं। ऐसा ही ठगी का मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-22 का है। यहां एक युवक को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 25 लाख रुपये की लॉटरी जीतने का झांसा देकर शातिरों ने 24 हजार की ठगी कर ली। मामले का खुलासा होने पर पीड़ित ने साइबर सेल को सूचना दी। जांच के बाद साइबर सेल ने सेक्टर-17 थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह (19) ने साइबर सेल को दी शिकायत में बताया है कि वह सेक्टर-22 में रहता है। बीते पांच जून को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि ‘मैं केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) से बोल रहा हूं। आपकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है।’ यह सुनकर वह बहुत खुश हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता हरप्रीत ने उससे कहा कि ठीक है पैसे दे दो।

इस पर उस शख्स ने एक मोबाइल नंबर देकर कहा कि आपको पहले केबीसी ऑफिसर विजय कुमार से बात करनी होगी। शिकायतकर्ता ने जब दिए गए नंबर पर बात की तो विजय नामक शख्स ने कहा कि यह रुपये आपके खाते में आ जाएंगे लेकिन उसके पहले आपको 15 हजार रुपये का चार्ज देना होगा। इसके बाद विजय ने उसे एक बैंक खाता नंबर दे दिया और उसका खाता नंबर ले लिया। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर 25 लाख रुपये की जमा पर्ची, केबीसी का आईकार्ड और कुछ विडियो आ गए। इस दौरान उन लोगों के झांसे में आकर हरप्रीत ने पहले 7 हजार, फिर 8 और उसके बाद 9 हजार राजेंद्र पांडेय नामक व्यक्ति के बैंक खाते में जमा करवा दिए। 24 हजार रुपये जमा करने के बाद भी इसके बावजूद उसके खाते में पैसे नहीं आए। वहीं, शातिर ठग उससे और पैसे मांग रहे थे। ठगी का अहसास होने पर हरप्रीत ने मामले की सूचना साइबर सेल को दी। अब साइबर सेल की टीम बैंक खाता और आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

सेक्टर-22 में चाबी बनाने का काम करता है हरप्रीत

शिकायतकर्ता हरप्रीत ने बताया कि वह सेक्टर-22 की मार्केट में चाबियों का काम करता है। शातिरों ने उसके मोबाइल पर कई सारे केबीसी में रुपये जीतने वाले वीडियो को भेजा। इसकी वजह से वह आसानी से शातिरों के झांसे में आ गया। हरप्रीत ने बताया कि कभी भी उसने केबीसी में किसी तरह का कोई फार्म अप्लाई या फिर कोई ऐसी लिंक को क्लिक नहीं किया था। इसके बावजूद आरोपियों को मेरा मोबाइल नंबर कहां से मिला कुछ नहीं कह सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका