न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी - 2020 से भी ज्यादा खराब होगा 2021, पड़ेगा भीषण अकाल

संयुक्‍त राष्‍ट्र (United Nations) के विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Program) के प्रमुख डेविड बेस्‍ली ने दुनिया भर के नेताओं को चेताया है कि 2020 की तुलना में 2021 ज्यादा खराब रहने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Nov 2020 1:21:38

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी - 2020 से भी ज्यादा खराब होगा 2021, पड़ेगा भीषण अकाल

संयुक्‍त राष्‍ट्र (United Nations) के विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Program) के प्रमुख डेविड बेस्‍ली ने दुनिया भर के नेताओं को चेताया है कि 2020 की तुलना में 2021 ज्यादा खराब रहने वाला है। डेविड बेस्ली ने एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक इंटरव्‍यू में कहा कि बिना अरबों डॉलर के हम बेहद बुरी भुखमरी को झेलने को मजबूर होंगे। नॉर्वेजियन नोबेल समिति उस काम को देख रही थी, जो एजेंसी हर दिन संघर्षों, आपदाओं और शरणार्थी शिविरों में करती है। अक्सर कर्मचारियों को लाखों भूखे लोगों को खाना खिलाने के लिए जान जोखिम में डालकर भेजना पड़ता है। दुनिया को संदेश दिया गया है कि इसका हाल बुरा है और मुश्किल वक्त अभी आना बाकी है। बेस्‍ली ने कहा कि वर्ल्‍ड फूड प्रोग्राम को भूखमरी जैसा अकाल रोकने के लिए अगले साल 5 अरब डॉलर की जरूरत होगी। इसके साथ ही पूरे विश्‍व में 10 अरब डॉलर की जरूरत पड़ेगी। ताकि कुपोषित बच्चों और स्कूल लंच के लिए एजेंसी के वैश्विक कार्यक्रमों को ठीक तरीके से किया जा सके। अप्रैल में बेस्‍ली ने कहा था कि 13.5 करोड़ लोगों ने भुखमरी का सामना किया। वर्ल्‍ड फूड प्रोग्राम के एक विश्‍लेषण से यह पता चलता है कि 2020 के अंत तक 30 करोड़ और लोग भुखमरी के शिकार हो सकते हैं।

अप्रैल में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को दी गई चेतावनी को याद करते हुए बेस्ली ने कहा कि जब दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही थी, उस समय दुनिया भूख की महामारी की कगार पर भी था। इस पर तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर कुछ महीनों के भीतर ही यह बाइबिल में बताए गए अकाल के जैसे कई अकालों को जन्म दे सकती है। उन्होंने कहा कि हम इसे 2020 में टाल देने में सक्षम थे, क्योंकि वैश्विक नेताओं ने पैसे, प्रोत्साहन पैकेज, ऋण की अस्वीकृति के साथ प्रतिक्रिया दी थी।

बेस्ली ने कहा, 'दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। निम्न और मध्यम आय वाले देशों में अर्थव्यवस्थाएं विशेष रूप से बिगड़ रही हैं। एक बार फिर से लॉकडाउन और शटडाउन जैसी स्थिति बन रही है, लेकिन उन्होंने कहा कि जो धन 2020 में उपलब्ध था, वो 2021 में उपलब्ध नहीं होने वाला है। इसलिए वह नोबेल का इस्तेमाल नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलने व संसदों से बात करने और इस दुखद घटना से निपटने के उपायों पर चर्चा के लिए कर रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत