Unbelievable scenes as cars, even heavy vehicles, are like free floating objects just carried by the force of water; this one recd as a forward, said to be from Green Park Colony #Saroornagar #HyderabadRains @nd
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव पैदा होने की वजह तेलंगाना और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएचएमसी) ने ट्वीट किया, 'एलबी नगर में 25 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश कुछ घंटे और जारी रह सकती है। लोगों से गुजारिश है कि घरों के भीतर ही रहें, सुरक्षित रहें। राज्य आपदा कार्रवाई बल और फायर सर्विस डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को जलभराव वाले इलाके में लोगों को सुरक्षित निकाल रहे हैं।' तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी सोमेश कुमार ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के प्रशासन को बारिश के चलते अलर्ट रहने को कहा है। हैदराबाद में कई इलाके ऐसे हैं जहां पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 20 सेमी बारिश दर्ज की गई है।हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने कुछ इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, 'पिछले दो दिन से यहां हो रही भारी बारिश के कारण बंदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में एक दीवार के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई।'
उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं बंदलागुड़ा में मोहम्मदिया हिल्स का निरीक्षण कर रहा था, जहां दीवार के ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वहां से जाते समय मैंने शमशाबाद में फंसे बस यात्रियों को अपने वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया। अब मैं तालाबकट्टा और यसराब नगर जा रहा हूं।'#WATCH: A vehicle washes away in Dammaiguda area of Hyderabad following heavy rain in the city. #Telangana (13.11) pic.twitter.com/B6Jvyu665Z
— ANI (@ANI) Octobe













