न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद हमले की 16वीं बरसी, मनमोहन ने मोदी से मिलाया हाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बैठक को लेकर तीखे शब्दों की तकरार के बाद बुधवार को एक कार्यक्रम में एक दूसरे का अभिवादन किया और हाथ मिलाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Dec 2017 12:04:19

संसद हमले की 16वीं बरसी, मनमोहन ने मोदी से मिलाया हाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बैठक को लेकर तीखे शब्दों की तकरार के बाद बुधवार को एक कार्यक्रम में एक दूसरे का अभिवादन किया और हाथ मिलाया। मोदी और मनमोहन 2001 में संसद पर हुए हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस मौके पर कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी भी मौजूद रहे। राहुल और सोनिया ने भी मोदी से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। संसद भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी मुस्कुराते हुए आगे बढ़े और केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद व सुषमा स्वराज से मिले।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन व गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "हम 13 दिसंबर 2001 को लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वालों को श्रद्धांजलि देते हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।"

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी 16 साल पहले इसी दिन आतंकवादियों से संसद की रक्षा करते हुए शहीद हुए लोगों को याद किया।

कोविंद ने ट्वीट किया, "घृणा व आतंक की ताकतों ने उसे निशाना बनाया जो हमें सबसे अधिक प्रिय है - भारत का लोकतंत्र व लोकतांत्रिक मूल्य। इसमें वे सफल नहीं हुए और हम उन्हें कभी सफल होने भी नहीं देंगे।"

हथियारों से लैस पांच बंदूकधारियों ने 13 दिसंबर 2001 को संसद परिसर में अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में नौ लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।

इस हमले में पांच दिल्ली पुलिस के कर्मी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक महिला अधिकारी, संसद के दो कर्मचारी व एक माली शहीद हो गए थे।

इसमें एक पत्रकार भी घायल हुआ था जिसकी बाद में मौत हो गई थी। सभी पांचों आतंकवादियों को भी मार गिराया गया था।

साल भर बाद अफजल गुरु सहित चार आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। इन पर मुकदमा चलाने के बाद इन्हें दोषी पाया गया था। अफजल गुरु को 9 फरवरी 2013 को फांसी दे दी गई थी।

narendra modi,manmohan singh,16th anniversary of parliament attack,news,hindi news narendra modi,manmohan singh,16th anniversary of parliament attack,news,hindi news narendra modi,manmohan singh,16th anniversary of parliament attack,news,hindi news narendra modi,manmohan singh,16th anniversary of parliament attack,news,hindi news

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत