न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : भीषण सड़क हादसे में एक की मौत 16 घायल, बस और ट्रेलर में भिडंत, परीक्षा से वंचित हुए कई अभ्यर्थी

शनिवार सुबह अजमेर से बस जयपुर आ रही थीं जिकसी पाटन में ट्रेलर से भीषण भिडंत हो गई और हादसे में एक की मौत और 16 घायल हो गए। बगास में कई युवा थे जो कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए जोधपुर-जैसलमेर से जयपुर जा रहे थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 11:25:14

राजस्थान : भीषण सड़क हादसे में एक की मौत 16 घायल, बस और ट्रेलर में भिडंत, परीक्षा से वंचित हुए कई अभ्यर्थी

शनिवार सुबह अजमेर से बस जयपुर आ रही थीं जिकसी पाटन में ट्रेलर से भीषण भिडंत हो गई और हादसे में एक की मौत और 16 घायल हो गए। बगास में कई युवा थे जो कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए जोधपुर-जैसलमेर से जयपुर जा रहे थे। हादसे में कुछ को मामूली चोट आई जो कि परीक्षा दे सकेंगे लेकिन कुछ को गंभीर चोट आई हैं जिसके चलते वे परीक्षा में पहुंचने में असमर्थ होंगे और उनका यह मौका छूट जाएगा। घायलों को किशनगढ़ के राजकीय यज्ञ नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर अजमेर एसपी कुंवर राष्ट्र दीप भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

थाना प्रभारी मंजू मुलेवा ने बताया कि मृतक का नाम जोधपुर सूरसागर का रहने वाला छवर सिंह है। जबकि कल्याणपुर बाड़मेर निवासी रमेश जाट, बाड़मेर निवासी दिनेश खींवसर, नागौर निवासी शेरा राम, खीमसर नागौर निवासी महेंद्र जाट, पाली निवासी देवाराम सीरवी, जैसलमेर निवासी सुमेर सिंह राजपूत, मनोहरपुर जयपुर निवासी दीपक भादर, विराटनगर जयपुर निवासी जितेंद्र सूतक, जोधपुर निवासी पुखराज विश्नोई, पीपाड़ सिटी निवासी बलवीर जाट, जयपुर निवासी रोहित पाडिया, चंदलाई निवासी रामजीलाल, जालौर निवासी निंबाराम बिश्नोई, बाड़मेर निवासी बृजेश कुमार विश्नोई आदि घायल हो गए।

news,latest news,news in hindi,accident news,rajasthan,ajmer,constable recruitment examination

कईंयों के सपनों पर फिरा पानी, कईंयों को मिला दर्द

अजमेर जिले के पाटन के पास बस और ट्रेलर में शनिवार सुबह हुई भिड़ंत ने पुलिस की नौकरी पाने के लिए परीक्षा देने जा रहे कईं अभ्यर्थियों के सपनों पर पानी फेर दिया है। मामूली जख्मी हुए अभ्यर्थी तो जैसे तैसे कर अन्य किसी साधन से अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए लेकिन अस्पताल में भर्ती व गम्भीर घायल हुए कईं अभ्यर्थी वंचित रह गए है। ऐसे में न केवल उनके सपनों पर पानी फिर गया बल्कि उनकी अब तक की गई मेहनत भी बेकार हो गई है। साथ ही शारीरिक कष्टों का भी सामना करना पड रहा है। लेकिन उनको इसी बात का संतोष है कि उनकी जान पर नहीं बनी। इनमें कुछ अन्य और कुछ वे अभ्यर्थी भी शामिल है, जो परीक्षा देकर लौट रहे थे।

मेहनत बेकार, क्या करें

चौपासनी, हाउसिंग बोर्ड जोधपुर निवासी पुखराज ने बताया कि उसका सीकर रोड जयपुर पर परीक्षा केन्द्र था और जोधपुर से रात को बस में बैठा। बस टकरा गई जिससे उसको चौटे आई। प्राथमिक उपचार किशनगढ में कराया। अब वापस जोधपुर लौट रहा हूं। बहुत मेहनत की थी, लेकिन अब परीक्षा भी नहीं दे सकता। पैर में चोट है और छाती में दर्द है। पहले अपना इलाज जरूरी है, क्या कर सकते है।

दर्द है, लेकिन परीक्षा दूंगा

बाडमेर निवासी दिनेश सारण ने बताया दोपहर को तीन बजे जयपुर में एक्जाम है। बस हादसे के बाद जैसे तैसे साधन पकडकर जयपुर पहुंचा। परीक्षा तो दे ही लूंगा लेकिन हादसे के बाद शरीर में दर्द है और परीक्षा देकर फिर एक बार जांच करा देंगे, ताकि भविष्य में कोई तकलीफ नहीं हो।

परीक्षा दे दी, लौटने पर हुआ हादसा

चाकसू, चंदलाई जयपुर निवासी रामजीलाल ने बताया कि शुक्रवार को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में जोधपुर में शामिल हुआ और जब रात को जोधपुर से वापस लौट रहे थे तो शनिवार सुबह यह हादसा हो गया। चोट लगी है और दर्द भी है, लेकिन संतोष है कि हादसा परीक्षा देने के बाद हुआ और मेहनत बेकार नहीं गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत