न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हिसार / दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित शादी में शामिल 130 लोग हुए कोरोना संक्रमित

हिसार जिले के डोगरान मुहल्ला में 29 जून को हुई एक शादी समारोह में दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित शामिल हुए 130 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिले चुके हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Jul 2020 6:45:20

हिसार / दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित शादी में शामिल 130 लोग हुए कोरोना संक्रमित

हिसार जिले के डोगरान मुहल्ला में 29 जून को हुई एक शादी समारोह में दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित शामिल हुए 130 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिले चुके हैं। इस शादी समारोह में 150 से 200 लोगों के एकत्रित होने की जानकारी है। यह शादी लीलावती पैलेस में आयोजित की गई थी। दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित मैरिज में शामिल हुए काफी लोग पॉजिटिव आ चुके हैं, जिसमें मेहंदी वाली डीजे वाला इसके अलावा दूल्‍हा-दुल्‍हन के परिजन। इस शादी समारोह में शामिल हुए करीब 130 लोग करोना पॉजिटिव आ चुके हैं।

हिसार के डोगरान मुहल्ले निवासी युवक के परिवार में 29 जून को बालसमंद रोड स्थित पैलेस में शादी समारोह हुआ था। इस विवाह समारोह में लॉकडाउन के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। इस शादी में 150 से 200 के करीब लोग एकत्रित हुए थे, जिनमें से अकेले हिसार जिले से करीब 90 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनके अलावा राजस्थान के पीलीबंगा से ,पदमपुर से , गंगानगर, फतेहाबाद व सिरसा से भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुल 130 के करीब कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। प्रशासन की ओर से इस मामले में कार्रवाई अवश्य की गई।

पुलिस (Police) ने कोरोना फैलाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस पूरे मामले में उपायुक्त डॉक्टर प्रियंका सोनी ने एसडीएम की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन किया था, जिसमें पुलिस और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल थे। इस जांच में यह पाया गया कि विवाह सामरोह में कोरोना के मद्देनजर लागू किए गए नियमों की अनदेखी की गई और समारोह में अनुमति से अधिक व्यक्ति शामिल हुए। इस कारण कोरोना का संक्रमण फैला है।

इस कमेटी की रिपोर्ट को आधार मानते हुए जिला पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि चूंकि शादी में शामिल लोग क्वारंटाइन हैं। इसलिए किसी से बयान नहीं लिए जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?