न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर : बच्चों में पनप रही अपराध की मानसिकता, 13 वर्षीय किशोर ने किया नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म

एक मामला सामने आया हैं महोबा जिले के खन्ना कस्बा क्षेत्र में जहां 13 साल के लड़के ने पड़ोस की नौ वर्षीय बच्ची को बहाने से एक खंडहरनुमा मकान में ले गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Dec 2020 9:12:35

कानपुर : बच्चों में पनप रही अपराध की मानसिकता, 13 वर्षीय किशोर ने किया नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि बच्चों में अपराध की मानसिकता बढ़ने लगी हैं। इस वजह से कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिसमें बच्चे अपराध करते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं महोबा जिले के खन्ना कस्बा क्षेत्र में जहां 13 साल के लड़के ने पड़ोस की नौ वर्षीय बच्ची को बहाने से एक खंडहरनुमा मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की की हालत बिगड़ने पर भाग गया। पीड़ित बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई।

पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भेजा है। साथ ही, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को गिरफ्तार कर लिया। उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह, चित्रकूट भेज दिया गया।

कस्बा निवासी नमकीन (चुरमुरा) बनाने वाले एक शख्स की नाबालिग बेटी गांव के ही एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। उसके घर में गांव के एक मजदूर के नाबालिग बेटे का आना-जाना था। इसलिए दोनों एक साथ खेलते भी थे। छात्रा ने परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को बेटी घर के बाहर खेल रही थी। शाम करीब चार बजे मजदूर का बेटा साथ खेलने के बहाने अपने साथ पास स्थित एक खंडहरनुमा मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने व उसकी हालत देख कर आरोपी वहां से भाग गया। शाम को परिजन पीड़ित लड़की को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस की घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह, चित्रकूट भेजा है। फिलहाल पीड़ित लड़की का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आम लोगों को कानून व नियमों का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद की कायदे-कानून भूल गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत किसी भी मामले में नाबालिग आरोपी अथवा पीड़ित के नाम व पते का खुलासा नहीं किया जा सकता है। पर, एसपी का मीडिया सेल और खन्ना थाना पुलिस इस बात तो भूल गई। थानाक्षेत्र में हुए दुष्कर्म के मामले में एसपी के मीडिया सेल की तरफ से जारी प्रेस नोट में नाबालिग आरोपी का ही नहीं, उसके पिता का नाम व घर का पता तक खोल दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप