Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : चार युवकों ने 12 साल की बच्ची से किया गैंगरेप, भाई ने पीछा किया तो उसे भी बनाया बंधक

हापुड़ से एक गैंगरेप का मामला सामने आया हैं जिसमें चार युवकों ने 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और लड़की के भाई ने उनका पीछा किया तो उसे भी बंधक बना लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Dec 2020 2:29:08

उत्तरप्रदेश : चार युवकों ने 12 साल की बच्ची से किया गैंगरेप, भाई ने पीछा किया तो उसे भी बनाया बंधक

उत्तर प्रदेश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाएं आमजन की चिंता बढ़ा रही हैं और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब हापुड़ से एक गैंगरेप का मामला सामने आया हैं जिसमें चार युवकों ने 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और लड़की के भाई ने उनका पीछा किया तो उसे भी बंधक बना लिया। मामले में पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की। SP हापुड़ नीरज जादौन ने बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। बच्ची का मेडिकल कराया गया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
यह मामला थाना गढ़मुक्तेश्वर का है। एक गांव निवासी महिला शनिवार दोपहर 1 बजे अपनी 12 साल की पोती के साथ जंगल में लकड़ी काटने जा रही थी। दादी आगे चल रही थी, जबकि पोती पीछे चल रही थी। इसी दौरान अचानक बच्ची पीछे से लापता हो गई। करीब आधे घंटे तक महिला अपनी पोती को खोजती रही। इसी दौरान बालिका का भाई भी जंगल पहुंच गया। उसने खेत में कुछ युवकों को भागते हुए देखा, जबकि बहन बेहोश पड़ी थी। इसके बाद नाबालिग का भाई भाग रहे युवकों का पीछा करते हुए उनके गांव पहुंच गया। आरोप है कि नाबालिग के भाई पर पंचायत के फैसले का दबाव बनाकर उसे तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। भाई को डरा धमकाकर सुलह का दबाव बनाया गया। इसके अलावा पैसे का भी लालच दिया गया। परिवार रात को 9 बजे थाने पहुंचा और चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका