न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : फिर देखने को मिली हैवानियत, 12 साल की बच्ची से बर्बरता, एम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज, हालत स्थिर

12 साल की बच्ची के साथ बर्बरता की गई। बच्ची को दुष्कर्म के बाद कैची से गोदने का मामला सामने आया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Aug 2020 12:18:44

दिल्ली : फिर देखने को मिली हैवानियत, 12 साल की बच्ची से बर्बरता, एम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज, हालत स्थिर

देश की राजधानी दिल्ली को दिल वालों की कहा जाता हैं लेकिन कभीकभार कुछ हादसे ऐसे हो जाते हैं जो इसकी साख पर आंच लाते हैं। ऐसा ही एक हैवानियत भरा हादसा दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में मंगलवार शाम को घटा हैं जिसमें 12 साल की बच्ची के साथ बर्बरता की गई। बच्ची को दुष्कर्म के बाद कैची से गोदने का मामला सामने आया था। अपराधी उसे अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। बच्ची का इलाज एम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है और बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही हैं।

गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बच्ची की हालत बिगड़ती देख उसे एम्स में रेफर कर दिया गया था। इस समय एम्स के ट्रॉमा सेटर में उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की सर्जरी की गई है। उसकी हालत स्थिर है।

news,latest news,crime news,delhi news,crime in delhi,crime with girl child,aiims delhi

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय बच्ची की हालत काफी गंभीर है। उसको आईसीयू में रखा गया है। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं। वह बेहोश है और अगले 24 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं।

आपको बता दें कि पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी में 12 साल की बच्ची से बर्बरता के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। इसके अलावा पुलिस को कई और अहम सुराग मिल गए हैं। बच्ची के दो परिचित समेत छह लोग पुलिस के शक के दायरे में आ गए हैं।

घटना के बाद से सभी फरार हैं। पुलिस ने 48 घंटे की तफ्तीश में घटनास्थल के आस पास स्थित करीब सौ से ज्यादा सीसीटीवी को खंगाल चुकी है। साथ ही सौ से ज्यादा लोगों से पूछताछ भी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य संदिग्ध को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

बच्ची के दो परिचित समेत छह लोगों पर पुलिस का शक गहरा गया है। जिस मकान में बच्ची अपने परिजनों के साथ रहती है, वहां 25 कमरे हैं। पुलिस की टीम को वहां से कुछ लोगों के गायब होने का पता चला है। गायब होने वाले लोग घटना में शामिल हैं या नहीं इसके लिए उनके फोन के लोकेशन की पुलिस जांच कर रही है। यहां रहने वाले ज्यादातर मजदूर हैं। आशंका है कि घर में बच्ची को अकेली पाकर घटना को शराब के नशे में अंजाम दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका