Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले एफबीआई की कारवाई, हटाए गए नेशनल गार्ड के 12 जवान

शपथ ग्रहण से पहले एफबीआई ने कारवाई करते हुए कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए नेशनल गार्ड के 12 जवान हटाए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Jan 2021 7:47:43

बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले एफबीआई की कारवाई, हटाए गए नेशनल गार्ड के 12 जवान

जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह की पूरी व्यवस्था और सुरक्षा के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं। शपथ ग्रहण से पहले एफबीआई ने कारवाई करते हुए कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए नेशनल गार्ड के 12 जवान हटाए हैं। यह फैसला एफबीआई (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने अपनी पड़ताल करने के बाद किया। इन जवानों में दो ऐसे भी हैं जिन्होंने कार्यक्रम को लेकर पोस्ट्स या संदेशों में अराजक बयान दिए थे। यह जानकारी पेंटागन के अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

नेशनल गार्ड ब्यूरो के प्रमुख आर्मी जनरल डेनियल होकान्सन ने बताया कि ड्यूटी से हटाए गए बाकी 10 जवानों को उनके पुरानी आपराधिक प्रवृत्ति या अन्य गतिविधियों की वजह से हटाया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा, ये सीधे तौर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम से संबंधित नहीं थे।
पेंटागन के प्रवक्ता जोनाथन हॉफमैन ने कहा, 'हमने सतर्कता के मद्देनजर कार्रवाई कर रहे हैं और उन्हें (12 नेशनल गार्ड्स) तत्काल लाइन ऑफ ड्यूटी और कार्यक्रम से हटा रहे हैं।' बता दें कि एफबीआई ने बाइडन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आने वाले सभी 25 हजार नेशनल गार्ड्स की पड़ताल की थी। बीते दिनों अमेरिकी संसद (कैपिटल हिल) में ट्रंप समर्थकों द्वारा किए गए प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था बेहत सख्त है। जानकारी के अनुसार एफबीआई इस पर भी काम कर रही है कि कहीं कोई वर्तमान सर्विस मेंबर ट्रंप के समर्थकों द्वारा राजधानी में किए गए प्रदर्शन में शामिल तो नहीं था। पिछले सप्ताह वर्जीनिया नेशनल गार्ड ने बताया था कि जेकब फ्रैकर नाम का एक व्यक्ति (एक ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी) स्टेट गार्ड में कॉरपोरल और इन्फैंट्रीमैन था। उस पर कैपिटल हिल में हुए हिंसक प्रदर्शनों में शामिल होने के लेकर मुकदमा दायर किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका