न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : इतिहास रचते हुए गेल ने पूरे किए टी-20 में 1000 छक्के, जानें इनके बाद कौन कर सकता हैं यह कारनामा

मैच में क्रिस गेल ने इतिहास रचते हुए टी-20 में 1000 छक्के अपने नाम कर लिए और यह कारनामा करने वाले वे दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Oct 2020 9:44:31

IPL 2020 : इतिहास रचते हुए गेल ने पूरे किए टी-20 में 1000 छक्के, जानें इनके बाद कौन कर सकता हैं यह कारनामा

बीते दिन राजस्थान रॉयल्स (RR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच हुए मैच में क्रिस गेल की आतिशी पारी देखने को मिली। हांलाकि यह पारी भी पंजाब को जीत नहीं दिला सकीं। लेकिन इस मैच में क्रिस गेल ने इतिहास रचते हुए टी-20 में 1000 छक्के अपने नाम कर लिए और यह कारनामा करने वाले वे दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। गेल ने यह मुकाम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 18।5 ओवर में कार्तिक त्यागी की गेंद पर छक्का मारकर हासिल किया।

गेल ने राजस्थान के खिलाफ शतक से चूक गए। उन्होंने 63 गेंदों में छह चौके और आठ छक्के की मदद से 99 रन की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान स्ट्राइक रेट 157.14 का था। गेल और कप्तान केएल राहुल (46) के बीच दूसरे विकेट के लिए 120 रनों की शतकीय साझेदारी हुई।

राजस्थान के खिलाफ जब गेल आज बल्लेबाजी करने उतरे तो वह इस मुकाम से सात छक्के दूर थे। आज के मैच में उन्होंने आठ छक्के लगाकर अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही टी-20 में अब उनके नाम 1001* छक्के हो गए हैं। वह आईपीएल में भी सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल में यह उनका 131वां मैच है और वह अभी तक यहां 349* छक्के जड़ चुके हैं।

गेल के बाद टी-20 में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं। उन्होंने 690 छक्के जड़े हैं। तीसरे व चौथे नंबर पर क्रमशः ब्रेंडन मैक्कुलम (485 छक्के) व शेन वॉटसन (467 छक्के) हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर 447 छक्के के साथ आंद्रे रसेल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश

बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’

फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल

लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान

ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'

काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’

पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई

झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया

56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई

रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल