शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शनिवार को रतलाम के ताल के रहने वाले शंकरलाल के बेटे शिवनारायण और बेटी हवाकुंवर की शादी 7 दिसंबर को हुई थी। इसके अलावा गांव के ही सत्यनारायण मालवीय की शादी 11 दिसंबर को हुई थी। तीनों जोड़े परिवार समेत शनिवार को दर्शन के लिए श्री सांवलिया सेठ के मंदिर गए थे। लौटते समय गाड़ी बेकाबू होकर कंटेनर में घुस गई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक एक्सीडेंट की खबर मिलते ही चित्तौड़गढ़ एसपी दीपक भार्गव मौके पर पहुंच गए हैं।Rajasthan: 10 dead after two vehicles collided with each other in Chittorgarh. Injured have been shifted to hospital. More details awaited.
— ANI (@ANI) December 12, 2020
















