न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तलाक लेने के अजीबो गरीब कारण सुनकर आपको आश्चर्य होगा

आइये आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही मजाकिया तलाक के कारणों के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jan 2018 1:23:59

तलाक लेने के अजीबो गरीब कारण सुनकर आपको आश्चर्य होगा

आपने जिंदगी में लोगों को शादियाँ करते और उनके बीच तलाक होते हुए भी देखा होगा। वैसे तो लोग तलाक तभी लेते हैं जब उनके बीच मतभेद बहुत ज्यादा हो जाये और लड़ाई-झगडे रुकने का नाम नहीं ले रहे हों। लेकिन कुछ तलाक ऐसे भी हैं जिनके कारण सुनकर आपको आश्चर्य तो होगा ही उसी के साथ हंसी भी आएगी कि क्या इन वजहों से भी कभी तलाक हो सकता हैं। तो आइये आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही मजाकिया तलाक के कारणों के बारे में।

* चाय बनाने से किया मना तो हो गई बेइज्जती
: वर्ष 1985 में, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निचली अदालत के उस फ़ैसले का सही ठहराया, जिसमें कहा गया था कि पति के दोस्तों के लिए चाय बनाने से मना करने से पति ने अपमानित महसूस किया। इस आधार पर तलाक को मंजूरी दे दी गई थी।

weird reasons for divorce,divorce,mates and me,weird stories

* मुंह पर हैं मुंहासे : मुंबई में ही एक शख्स ने कहा कि उसे पत्नी के मुंहासे के कारण सदमा झेलना पड़ रहा है इसलिए उसे तलाक दिया जाए। तलाक की अर्जी में उसने कहा था कि पत्नी के चेहरे पर मुंहासे और दानों की वजह से 1998 में उसे अपने हनीमून के दौरान वैवाहिक संबंध बनाने में रुकावट आई थी। साल 2002 में एक फ़ैमिली कोर्ट ने पति के पक्ष में फ़ैसला सुनाया था, लेकिन 2008 में जब यह मामला बांबे हाईकोर्ट में पहुंचा तो वहां यह ख़ारिज हो गया।

* सफाई से त्रस्त बीवी ने दिया तलाक :
एक जर्मन महिला ने अपनी 15 साल की शादी को पति की सफाई की सनक के चलते खत्म करने का फैसला कर लिया था। इस महिला ने पारिवारिक अदालत को बताया कि वो 15 साल तक अपने पति की हर चीज को बार बार साफ करने और व्यवस्थित करने की आदत को बर्दाश्त करती रही, पर एक दिन हद हो गई। पतिदेव ने घर की एक दीवार को ही गिरवा कर फिर से बनवाया क्योंकि उसके अनुसार वो घर के लुक को खराब कर रही थी, जबकि पत्नी को इसके चलते बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही थी। इसके बाद पत्नी का धैर्य खत्म हो गया और उसने तलाक लेने का निर्णय ले लिया।

weird reasons for divorce,divorce,mates and me,weird stories

* बीड़ी बनाना नहीं आता : झारखंड के कई गांवों में सैकड़ों महिलाएं सिर्फ इसलिए तलाकशुदा जिंदगी जी रही हैं क्योंकि उन्हें बीड़ी बनाना नहीं आता है। जिन महिलाओं को बीड़ी बनाना नहीं आता है, उनके पति उन्हें अक्सर तलाक दे देते हैं।

* पत्नी को लगा चश्मा : गुजरात का भी एक चर्चित मामला है। गुजरात के सूरत में पत्नी को चश्मा लगने पर पति ने तलाक मांग लिया था। पति के इस अजीबो-गरीब तर्क पर वहां के महिला संगठनों ने विरोध भी जताया था।

* पत्नी करती है बहुत अधिक शारीरिक संबंध बनाने की मांग
: मुंबई में एक शख्स ने पत्नी से इस आधार पर तलाक़ की मांग की क्योंकि पत्नी की ओर से बहुत अधिक बार शारीरिक संबंध बनाने की मांग की गई थी। अपनी तलाक़ की अर्ज़ी में उसने कहा कि अप्रैल 2012 में जबसे शादी हुई है, वह बहुत अधिक सेक्स और इसके प्रति कभी न संतुष्ट होने वाली महिला रही है। उसने आरोप लगाया कि वो सेक्स के लिए तब भी मजबूर करती थी, जब वो बीमार होता था और मना करने पर दूसरे आदमी के साथ सोने की धमकी देती थी। पिछले साल मुंबई की एक फैमिली कोर्ट ने पति के पक्ष में फैसला दिया और पत्नी के पेश न होने पर उसे तलाक़ की इजाज़त दे दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत