न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्यों शादी से बचना चाहते है लड़के, इसके पीछे है ये 5 वजह

जब भी कभी लड़कों की शादी की बात की जाती है तो वे इससे इनकार कर देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Oct 2018 6:33:17

क्यों शादी से बचना चाहते है लड़के, इसके पीछे है ये 5 वजह

शादी किसी भी व्यक्ति के लिए एक बहुत अहम फैसला होता हैं। लेकिन देखा गया है कि अधिकतर लड़के शादी की बात आते ही इससे कतराने लगते हैं और इसे टालने की कोशिश करते हैं। जब भी कभी लड़कों की शादी की बात की जाती है तो वे इससे इनकार कर देते हैं। इसकी कई वजह हो सकती हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी वजहें बताने जा रहे हैं जो मुख्यतया देखी गई हैं और जिनके कारण लड़के शादी करने से बचना चाहते हैं। तो आइये जानते है इन कारणों के बारे में।

* आज़ादी से प्यार

लड़के किसी भी कीमत पर अपनी आजादी को दांव पर नहीं लगाना चाहते। उन्हें लगता है कि शादी के बाद उन पर बीवी और बच्चे की जिम्मेदारी आ जाएगी, ऐसे में वे अपने शौक पूरे नहीं कर पाएंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने नहीं जा सकेंगे। अपनी मर्जी से खा नहीं पाएंगे, चाहकर भी उन्हें टाइम पर घर आना पड़ेगा।

* करियर की चिंता

लड़कों को लगता है कि शादी के बाद उनके खर्चे बढ़ जाएंगे और वे पहले की तरह अपनी सैलरी खुद पर खर्च नहीं कर पाएंगे। बल्कि इस सैलरी से उन्हें अपने परिवार के लोगों की भी जिम्मेदारियां पूरी करना पड़ेगी।

relationship,boys,marriage,boys avoid marriage,reason behind avoid marriage

* कमिटमेंट से घबराना

ज्यादातर लड़कों को कमिटमेंट से डर लगता है, क्योंकि अफेयर में कमिटमेंट तो होता है, लेकिन अगर आगे जाकर संबंध अच्छे न चले, तो दोनों बिना किसी समस्या के अलग हो सकते हैं। लेकिन शादी में परिवार, रिश्तेदार शामिल होते हैं। ऐसे में यह उन्हें जंजीर जैसी लगती है।

* शादी न चल पाने का डर

आए दिन तलाक, झूठे दहेज के केस और धोखे की कहानियां सुनने के बाद लड़कों के मन में डर बैठ जाता है कि अगर उनकी शादी अच्छी न चल पाई, तो क्या होगा। ऐसे में शादी के लिए आसानी से हां कह पाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है।

* घरेलू नहीं बनना चाहते

शादी से पहले लडके के मन में ऐसी कई बातें आती है कि शादी करवा कर वे घरेलू बन जाएंगे। उन्हें बच्चे का डायपर, घर का राशन और बिजली का बिल जैसी चीज़ें करनी पड़ेंगी, जिससे वे बचना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती