न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेक्स से नहीं बात करने से भी मजबूत बनते हैं रिश्ते

अक्सर यह कहा जाता है कि जब तक दो विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों के बीच यौन सम्बन्ध स्थापित नहीं होते हैं, तब तक उनके रिश्तों में मजबूती नहीं आती है।

Posts by : Hema | Updated on: Thu, 05 Apr 2018 4:22:29

सेक्स से नहीं बात करने से भी मजबूत बनते हैं रिश्ते

अक्सर यह कहा जाता है कि जब तक दो विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों के बीच यौन सम्बन्ध स्थापित नहीं होते हैं, तब तक उनके रिश्तों में मजबूती नहीं आती है। हो सकता है यह कुछ हद तक सही हो लेकिन पूरी तरह सिर्फ सेक्स के बलबूते पर रिश्ते मजबूत नहीं बनते हैं। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए व्यक्ति को भावनाओं की गहराई को समझना पड़ता है, उसमें डूबना पड़ता है और साथी की भावनाओं की कद्र करते हुए उसे निभाना पड़ता है, तभी रिश्तों में मजबूती आती है। इस मामले में अहम् भूमिका होती है बाचतीत की। आप कितने ही व्यस्त रहते हों लेकिन अपने रिश्ते को मजबूती देना चाहते हैं तो अपने साथी से टाइम निकालकर बात करें।

क्या आप अपने पार्टनर के साथ रोजाना बात करते हैं। बेशक बिजी शेड्यूल के चलते आपको टाइम ना मिल पाता हो लेकिन आपको रोजाना कुछ समय निकालकर आपस में बात करनी चाहिए। इससे आपके बीच रिश्ता गहरा होता है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद कुछ ऐसे मौके होते हैं जब आप यह काम कर सकते हैं जैसे—डिनर टेबल पर, बैडरूम में और सुबह उठने के बाद चाय पीते वक्त भी आप अपने साथी से बात कर सकते हैं। इन मौकों पर कौन सी बात की जाए जिससे रिश्तों में मजबूती आए। आइए डालते हैं एक नजर उन बातों पर—

खुशनुमा पलों को पुन: जीयें

आप अपने साथी के साथ उन अच्छे पलों की बात करें जो आप उनके साथ पहले बिता चुके हैं। हर व्यक्ति की जिन्दगी में कुछ पल ऐसे जरूर होते हैं, जिन्हें याद करके किसी के चेहरे पर ख़ुशी आ सकती है।

अपनी परेशानी बताएं

कभी-कभी इंसान की जिन्दगी में ऐसा भी अवसर आता है जब वह बहुत ज्यादा परेशान दिखायी देता है। बीते 24 घंटों में कुछ पल ऐसे अवश्य आते हैं जब व्यक्ति परेशानी को महसूस करता है। अपने साथी को उस चीज के बारे में बताएं जो आज के दिन आपको सबसे ज्यादा मुश्किल लगी। इसके अलावा अपने संघर्ष के बारे में भी बताएं। आप महसूस करेंगे कि कोई आपके साथ है, जिसके साथ चलते हुए आप आने वाली हर कठिनाई को हल कर सकते हैं।

relationship,relationship tips,share your feelings

अपने लक्ष्य को बताएं

अपनी जिन्दगी को खुशहाल बनाने के लिए आप किसी न किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करते रहते हैं। साथी के साथ अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करें। उसकी राय लें हो सकता है इससे आपको अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में मदद मिले। अपने लक्ष्य को साझा करना सफलता की गारंटी माना जाता है। साथ ही यह आप दोनों की एकजुटता को भी दर्शाता है।

आभार जताने में कोताही न बरतें

यदि आप अपने साथी के साथ रिश्तों में मजबूती चाहते हैं तो उसका आभार जरूर जताइए। आभार जताने में किसी प्रकार की कोताही न करें ना ही स्वयं को उससे छोटा समझें। आपके साथी ने आपके लिए जो कुछ किया है, उसकी सराहना कीजिए। यह बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। आभार जताना ना केवल एक व्यक्ति के रूप में बल्कि एक दंपति के रूप में भी बहुत अच्छा होता है।

साथी को लेकर भविष्य के बारे में सोचें

आप अपने साथी के साथ स्वयं के भविष्य को लेकर बात करें। अपने साथी से पूछें कि वो अगले पांच सालों में खुद को कहाँ देखता है। अपने भविष्य के बारे में बात करने से आप स्वयं को दम्पत्ति के रूप में ज्यादा सशक्त बना पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें