न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब आ जाए रिश्ता टूटने की नौबत, इस तरह समझदारी से ले काम

ऐसे में व्यक्ति को समझदारी से काम लेने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Oct 2018 11:23:10

जब आ जाए रिश्ता टूटने की नौबत, इस तरह समझदारी से ले काम

कहा जाता है कि रिलेशनशिप एक नाजुक डोर होती हैं जो विश्वास और भरोसे के दम पर टिकी रहती हैं। लेकिन कभीकभार हालात कुछ इस तरह के हो जाते है कि आप चाहकर भी अपने रिश्ते को नहीं बचा पाते हैं और रिश्ता टूटने की कगार पर आ खड़ा होता हैं। ऐसे में व्यक्ति को समझदारी से काम लेने की जरूरत होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने टूटे रिश्ते को फिर से जोड़ने में कामयाब हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

* दिमाग से फैसला करें

जरूरत से ज्यादा जज्बाती इंसान कई बार अपना नुकसान कर बैठता है। सिर्फ भावनाओं के वशीभूत होकर कोई फैसला न करें। दिल और दिमाग के बीच सही संतुलन बनाए रखना जरूरी है। अगर हालात ने आपको अलग कर दिया था। या फिर किसी भटकाव के चलते आपकी राहें जुदा हो गयीं थीं और अब आप दोनों अपनी भूल स्वीकार कर आगे बढ़ने को तैयार हैं, तो फिर एक मौका देने में कोई गुरेज नहीं।

* मिलकर करें कोशिश

अगर आप आगे बढ़ना ही चाहते हैं, तो पहली शर्त यह है बीती बातों को भूलना होगा। एक दूजे पर दोषारोपण करने से बचना चाहिए। अपने पूर्वाग्रहों को छोड़ रिश्ते का ताना-बाना फिर नए सिरे से बुनना होगा। कई बार दूरियां किसी की कीमत का बहुत गहरा अंदाजा करा देती हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि एक दूजे के साथ की कद्र करें और मिलकर अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें।

relationship,relationship break down,wisely take it,mind to decide it,relationship tips

* झूठ नहीं सच बोलें

झूठ किसी भी रिश्ते को दीमक की तरह चाट जाता है। इसलिए अपने रिश्ते में झूठ का सहारा कभी न लें। सच बोलें और अपने साथ के साथ पूरी ईमानदारी से व्यवहार करें।

* प्यार में कोई बड़ा छोटा नहीं होता

समानता की भूमि पर ही प्यार के फूल खिलते हैं। प्यार में ऊंच नीच की कोई जगह नहीं। न ही गलती तेरी या मेरी की। कभी भी अपने साथी को किसी बात पर नीचा दिखाने की कोशिश न करें। आपस में एक दूजे का साथ देने से ही रिश्ता आगे बढ़ता है। आपके सम्बन्ध में जो पुराना आकर्षण आपको महसूस होता था उसे वापस लौटाने की कोशिश करें। डेट पर जाएं, उपहारों का आदान-प्रदान करें, एक दूसरे से प्यार याचना करें, एक दूसरे के लिए खुद को सजाएं-संवारें और तारीफ करें। मिलजुलकर कोई हॉबी या दूसरा कार्य करने से सम्बन्ध को नई मज़बूती मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती