न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों को कब कर लेनी चाहिए शादी, जानिए इन 5 संकेतों से

 आज हम आपके लिए कुछ ऐसे संकेत लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको पता चलेगा कि कब शादी कर लेनी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Jun 2019 4:39:03

पुरुषों को कब कर लेनी चाहिए शादी, जानिए इन 5 संकेतों से

शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता हैं क्योंकि शादी के बाद व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव आते हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि यह फैसला बहुत सोच-विचार करके लिया जाए। हांलाकि अक्सर देखा गया है कि पुरुष शादी के अपने इस फैसले को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहते है कि उन्हें कब शादी करनी चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे संकेत लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको पता चलेगा कि कब शादी कर लेनी चाहिए। तो आइये जानते है इन संकेतों के बारे में।

जब आप स्थिरता की तलाश में हों

हां, आपने अपनी लाइफ में काफी अच्‍छे पल जिए होंगे कई ऐसे काम किए होंगे जिनको लेकर शायद आपको कोई पछतावा न हो। मगर अब आपके मन में स्थिर होने या कोई आधार तलाशने की इच्‍छा जाहिर हो रही है तो ये संकेत है कि अब आप सिंगल से मिंगल होना चाहते हैं। अगर इस दिशा में आप बिल्‍कुल सीरियस हैं तो आपको शादी कर लेनी चाहिए।

जब आप पैसे की बचत करने लगे हों

जब तक आप सिंगल होते हैं तो सारा कमाया खर्च कर देते हैं। यह भी नहीं सोचते कि परिणाम क्‍या होगा। आप उस दौरान वर्तमान में जीते हो और उन पलों को इज्‍वॉय करते हो। पैसे बचत करने की बात दूर-दूर तक नहीं होती। लेकिन एक उम्र के बाद जैसे ही आप पैसे बचाने और घर बनाने की सोचते हैं तो इसका ये साफ संकेत है कि आपको शादी कर लेनी चाहिए। ये मौका भी सही होता है। जिस पड़ाव पर आप हो आपको शादी करने में देरी नहीं करनी चाहिए।

mens marriage decision,sign to marry of mens,men should marry shows these sign

जब आप प्‍यार में हों

आमतौर पर हर कोई सिंगल लाइफ से बोर हो जाता है, ये ह्यूमन नेचर भी है। हर कोई चाहता है कि उसका कोई अपना हो जिससे वह अपने दिल की बात शेयर कर सके, या यूं कहें कि वह प्‍यार में डूबना चाहता है और एक समय के बाद ये दिन भी आता है। जब आप किसी के प्‍यार में गोते लगा रहे होते हैं। अगर कुछ ऐसा ही आपकी लाइफ में चल रहा है तो ये काफी गंभीर है। टीन एज के बाद 24 से 28 साल के बीच अगर किसी से बेइंतेहा मोहब्‍बत करते हैं तो और वह भी आपसे उतना ही प्‍यार करती है तो ये संकेत हैं कि आप दोनों को शादी कर लेना चाहिए।

जब आप किसी को डेट कर रहे हों

कई बार आपका नया-नया प्‍यार होता है और आप अपनी पार्टनर को हर वीकेंड या जब भी मौका मिलता है उसे डेट करते हैं। हालांकि ऐसा हर प्‍यार की शुरूआत में होता है। अगर आप किसी को हद से ज्‍यादा डेट कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपको किसी लाइफ पार्टनर की जरूरत है। जो आपके खाली जगह को भर सकती है। ये आपकी शादी के शुभ संकेत हो सकते हैं।

जब आप कपल फ्रेंड्स के बीच कंफर्ट फील करने लगे हों

बहुत से लोग अपने कपल फ्रेंड्स की कंपनी ज्‍वाइन करने से कतराते हैं विशेष रूप से वे लोग जो सिंगल हैं या कैजुअली डेटिंग कर रहे होते हैं। यदि आप शादी के लिए तैयार हैं तो आप उनकी कंपनी को बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। और अगर आप सही मायने में रिलेशनशिप में हैं तो बेशक आप उन कपल फ्रेंड्स की कंपनी ज्‍वाइन करना चाहेंगे। ऐसा इसलिए क्‍योंकि आप कपल लाइफ के बारे में सब कुछ जानने की सोचेंगे। आपको उन लोगों का साथ अच्‍छा लगेगा। ये संकेत बताते हैं कि आपको शादी कर लेनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत