न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं मिल पा रहे एक दूसरे से आपके विचार, इस तरह करें इन्हें मैनेज

अगर आप दोनों की पसंद एक दूसरे से बिकुल अलग है तो मैनेज करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 20 Jan 2020 5:52:34

नहीं मिल पा रहे एक दूसरे से आपके विचार, इस तरह करें इन्हें मैनेज

आपको खेल-कूद पसंद है, लेकिन आपके पार्टनर को पढ़ना। आप हर काम बहुत तरतीब से करते हैं, लेकिन आपका पार्टनर नहीं करता। आपको लोगों के साथ उठना-बैठना पसंद है, लेकिन आपका पार्टनर अकेला रहना पसंद करता है। अगर आप दोनों की पसंद एक दूसरे से बिलकुल अलग है तो मैनेज करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

not liking partners things,tips to follow if you do not agree with your partner,what to do if both of you are opposite poles,relationship tips,life partner habits,mates and  me

एक दूसरे का साथ दीजिए

अगर आपको लगता है ‘हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं,’ तो आपको एक-दूसरे में कमियाँ ही नज़र आती रहेंगी। इसके बजाय साथ मिलकर काम कीजिए और यह सोचिए कि आपके साथी की अलग पसंद की वजह से आपकी ज़िंदगी में मिठास आ गयी है, न कि कड़वाहट।

इसे आज़माइए

लिखिए कि आपको अपने साथी की कौन-सी बातें अच्छी लगती हैं और किन मामलों में आपकी पसंद एक जैसी है। फिर वे बातें भी लिखिए, जिनमें आपकी दोनों की सोच आपस में नहीं मिलती। ऐसा करने से आप पाएँगे कि जिन मामलों में आपकी पसंद-नापसंद एक दूसरे से अलग है, वे शायद इतनी बड़ी बात न हो। इस तरह लिखने से आपको यह भी पता चलेगा कि किन मामलों में आप अपने पति या पत्नी का साथ दे सकते हैं।

not liking partners things,tips to follow if you do not agree with your partner,what to do if both of you are opposite poles,relationship tips,life partner habits,mates and  me

हद-से-ज़्यादा की उम्मीद मत कीजिए

यह ज़रूरी नहीं कि आपकी शादीशुदा ज़िंदगी सिर्फ तभी कामयाब होगी, जब आप दोनों की पसंद-नापसंद बिलकुल एक-जैसी हो। इसलिए अगर आप दोनों के बीच कुछ मतभेद हो जाते हैं, तो इसका यह मतलब नहीं कि आपने अपने साथी से शादी करके बहुत बड़ी गलती कर दी।

मामले को दूसरों की नज़र से देखिए

शायद किसी मामले में आपके जीवन-साथी की सोच आपसे मिलती न हो, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उसका सोचना गलत है।हरेक काम को करने के बहुत-से तरीके हो सकते हैं और हर तरीके के अपने फायदे होते हैं।

जल्दबाजी ना करें

कुछ लोग कहते हैं, ‘हमें एक जैसे गाने नहीं पसंद’या ‘हमें एक-जैसी फिल्में नहीं पसंद। लेकिन अगर आपने इन वजह से अपना रिश्ता तोड़ दिया होता, तो आप वे सारी खुशियाँ खो देते, जो आपको एक साथ रहने से मिली हैं और न ही आप वे चीज़ें कर पाएंगे, जो आप दोनों पसंद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर