न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति से ये 5 उम्मीदें लगाए रखती हैं हर पत्नी, जानें और समझें

आइए, जानते हैं हर पत्नी अपने पति से क्या उम्मीदें रखती है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 24 Jan 2020 2:32:57

पति से ये 5 उम्मीदें लगाए रखती हैं हर पत्नी, जानें और समझें

शादी का रिश्ता जिंदगी भर का होता है। फेरे लेते समय हर पति -पत्नी वादा करते हैं कि हमेशा एक-दूसरे का साथ देंगें। ऐसे में कई उम्मीदे भी होती हैं। पति-पत्नी का रिश्ता ताउम्र साथ निभाने का, सुख-दुख में साथ-साथ चलने का और एक-दूसरे से अपेक्षाओं का होता है। यह एक ऐसा रिश्ता है जिसमें आप अपने दिल की हर बात शेयर कर सकते हैं। पति तो अपनी पत्नी से उम्मीदें रखते ही है इसके अलावा पत्नीयां भी अपने पति से कुछ उम्मीदें रखती हैं। वो चाहती हैं कि उनके पति उनसे जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखें। आइए, जानते हैं हर पत्नी अपने पति से क्या उम्मीदें रखती है।

expectations of wife from husband,wife keeps these expectations from husband,husband wife relationship,relationship tips

भावनात्मक रूप से हमेशा साथ दें

शादी के अटूट बंधन में बंधने के साथ ही पत्नी सबसे अधिक जिस बात की उम्मीद पति से रखती है, वो है भावनात्मक साथ की। हर छोटी-बड़ी बात पर, सुख-दुख में, विपरीत व कठिन परिस्थितियों में वो पति से आशा करती है कि वो उसे इमोशनल सपोर्ट दें। उनका भावनात्मक साथ पत्नी को परिस्थितियों के तनाव-अवसाद से जल्दी उबार देता है।

शादी के सालगिरह और जन्मदिन याद रखें

शादी की सालगिरह हर कपल के लिए खास होती है। अगर आप अपनी शादी की सालगिरह याद रखेंगें तो आपकी पत्नी को अच्छा लगेगा और वो बहुत खुश हो जाएगी। इसी तरह वो चाहती हैं की आप उनका बर्थडे भी याद रखें और उन्हें सबसे पहले आप ही विश करें।

expectations of wife from husband,wife keeps these expectations from husband,husband wife relationship,relationship tips

तारीफ़ करें

कहते हैं, प्रशंसा सुनना महिलाओं की सबसे बड़ी कमज़ोरी होती है, उस पर पत्नी हो, तो मामला और भी संवेदनशील हो जाता है। इसलिए जब कभी पत्नी ने आपके लिए प्यार से लज़ीज़ भोजन बनाया हो, घर-परिवार से जुड़ा उल्लेखनीय कार्य किया हो, किसी भी छोटे-मोटे, पर ख़ास काम को अच्छी तरह से पूरा किया हो, तो उसकी प्रशंसा ज़रूर करें। इससे पत्नी को न केवल ख़ुशी होगी, बल्कि उसका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

शॉपिंग करवाएं

लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। महिलाएं अपने स्ट्रेस को दूर करने के लिए शॉपिंग करना ज़्यादा पसंद करती हैं और उन्हें अच्छा लगता है कि वो अपने पति के पसंद की ड्रेस खरीदें। पतियों को शॉपिंग करना कम ही पसंद आता है, पर जब आप अपनी पत्नी के साथ शॉपिंग करते हैं, तो इससे आपसी लगाव और भी बढ़ जाता है।

बिहेवियर को ड्रामा न समझें

अमूमन कई पतियों की आदत होती है कि वे अपनी पत्नी की स्वाभाविक क्रिया-प्रतिक्रिया, मांगों आदि को ड्रामा बताकर मज़ाक उड़ाते हैं, जबकि पत्नी उम्मीद करती है कि कोई समझे न समझे, पर पति उनकी हर बात-व्यवहार को ज़रूर जानें-समझें। यदि आप भी इस तरह के पतियों में से हैं, तो संभल जाएं। क्योंकि पति के उपेक्षित व ग़लत व्यवहार से भी पत्नी ग़ुस्सैल व झगड़ालू प्रवृत्ति की बन जाती है। इसलिए पत्नी की बात को अनदेखा करने, उसका मखौल उड़ाने की बजाय शांति व धैर्य से स्थिति को समझने की कोशिश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर