न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में बढ़ने लगे हैं पति-पत्नि के झगडे, इन तरीकों से सुलझाएं इन्हें

सभी झगड़ों को सुलझाने के लिए नहीं दिया जा सकता। पर हम यहां पांच तरीक़े बता रहे हैं, जिनसे आप इन झगड़ों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 02 Apr 2020 4:29:29

लॉकडाउन में बढ़ने लगे हैं पति-पत्नि के झगडे, इन तरीकों से सुलझाएं इन्हें

इन दिनों लॉकडाउन के कारण पति-पत्नि को साथ रहने का हमेशा की बजाए ज्यादा समय मिल रहा हैं। पति-पत्नी साथ हो और झगड़े ना हो ये कैसे सम्भव हैं। लेकिन इन झगड़ों को समय रहते सुलझा लिया जाये तो ज्यादा सही है।ऑफ़िस के काम के चलते दोनों कम से कम एक-दूजे से 12 से 14 घंटे दूर होते थे, इस बीच ग़ुस्सा ठंडा होने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता था। तो आख़िर कैसे करें झगड़े के बाद सुलह की पहल? वैसे सभी झगड़ों का आकार-प्रकार अलग-अलग होता है तो कोई एक स्टैंडर्ड फ़ॉर्मूला सभी झगड़ों को सुलझाने के लिए नहीं दिया जा सकता। पर हम यहां पांच तरीक़े बता रहे हैं, जिनसे आप इन झगड़ों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं।

fights with partners,conflicts between husband wife,relationship tips,lockdown conflicts,lockdown in india,coronavirus,coronavirus lockdown

पार्टनर के पसंद का खाना बनाएं

दिल का रास्ता पेट से होकर गुज़रता है यह सुनते-सुनते हम सभी बोर हो चुके होंगे, पर बात सच है तो सच। बातचीत की पहल करने के लिए आप पार्टनर की पसंद के व्यंजन बना सकते हैं। खाने में डाला गया प्यार, जमी हुई बर्फ़ को पिघला देगा। खाते समय आप दोनों उस मुद्दे पर खुलकर बात कर सकते हैं, जिसके चलते झगड़ा हुआ था। पर यह ज़ायकेदार तरीक़ा मूड के साथ-साथ रिश्ते में मिठास घोल देगा। हां, आपको इस बात को ध्यान में रखना होगा कि झगड़ा बिना वजह लंबा न खिंचे।

बातचीत करने के दूसरे तरीके अपनाएं

अगर आप दोनों ने झगड़ते हुए क़सम खा ली है कि अब एक-दूसरे से एक शब्द तक नहीं बोलेंगे, तो अपने पढ़े-लिखे होने का फ़ायदा उठाएं और अपने मन की भावनाओं को काग़ज़ पर उतार दें। लिखना छोड़े सालों हो गए हैं, लिखते हुए आपके हाथ दुखते हों तो अपने फ़ोन पर टाइप कर लें। हमें पूरा विश्वास है, अब तक तो चैटिंग करते-करते अपनी उंगलियों को इतना मज़बूत बना ही लिया होगा कि पूरी रामायण लिख सकते हैं। इस तरीक़े की सबसे अच्छी बात यह है कि आप चाहे जितने ग़ुस्से या नकारात्मकता से भरे होंगे, जब लिखना शुरू करेंगे तो आपका मूड हल्का होना शुरू हो जाएगा। आपको पार्टनर की ही नहीं, अपनी ग़लतियां भी दिखने लगेंगी।

fights with partners,conflicts between husband wife,relationship tips,lockdown conflicts,lockdown in india,coronavirus,coronavirus lockdown

फ़ोन पर करें बात

लॉक डाउन के पहले जब भी आप दोनों में झगड़ा होता था, तब आप दोनों फ़ोन पर बातचीत करके मामले को सुलझा लेते थे। आप इस तरीक़े को आज़मा सकते हैं। अब आप कहेंगे हम दोनों एक ही घर में हैं, तो यह तरीक़ा क्या वाक़ई प्रैक्टिकल है? हमारी मानें तो आज़माकर देखने में क्या जाता है। और बेशक यह प्रैक्टिकल है। वैसे भी यह कहां लिखा है कि एक ही घर के अंदर दो लोग एक-दूसरे को फ़ोन नहीं कर सकते। बेशक आप दोनों कर सकते हैं और करना भी चाहिए। कई बार आमने-सामने रहने या बातचीत करने से बात बढ़ जाती है। इसलिए फ़ोन पर दूरियां मिटाने का आइडिया भी बुरा नहीं है।

ग्रीटिंग कार्ड से व्यक्त करें भावना

हमारा दिमाग़ सर्प्राइज़ मिलने पर अलग तरीक़े से रिऐक्ट करता है। जब हम अनएक्सपेक्टेड चीज़ों को होता हुआ देखते हैं तब हमारा मूड बदल जाता है। हमारा दिमाग़ नए ढंग से सोचना शुरू करता है। पहले की नकारात्मकता एक झटके में ख़त्म हो जाती है। अब लॉकडाउन में सर्प्राइज़ क्या हो? वो आप तय करें। घर पर ही ग्रीटिंग कार्ड बनाकर दे सकते हैं या कमरे में पार्टनर के पसंद का गाना लगा सकते हैं। आपका युनीक टच कमाल कर देगा। न किया तो पैसा वापस, पर आपने इस टिप के लिए पैसे तो दिए नहीं थे।

माफ़ी मांगे

वैसे तो हममें से ज़्यादातर लोगों को अपनी ग़लती का एहसास होता नहीं, अगर होता भी है तो सामनेवाले की ग़लती इतनी बड़ी और बदर्द दिखती है कि उससे माफ़ी मांगकर बात को ख़त्म करने का मन नहीं करता। पर लॉकडाउन के समय में अपने ईगो को ताले में बंद करके रख दें तो पार्टनर से झगड़े की संभावना काफ़ी कम हो जाएगी। आपके दिन भी सुकून से बीतेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर