न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 तरीकों से बनाए अपने बच्चों को मजबूत, भविष्य की चुनौतियों के लिए होंगे तैयार

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को मजबूत बना पाएंगे और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 3:56:25

इन 5 तरीकों से बनाए अपने बच्चों को मजबूत, भविष्य की चुनौतियों के लिए होंगे तैयार

बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी उनके पेरेंट्स की ही होती हैं और इसके लिए पेरेंट्स को उनके बचपन से ही समझदार बनाने और सही सीख देने की जरूरत होती हैं। जीवन के हर पड़ाव पर चुनौतियां आती है जिनका सामना करना पड़ता हैं और इसके लिए बच्चों को उनके बचपन से ही तैयार करना पड़ता हैं ताकि वो जीवन में आगे बढ़ सकें। अक्सर देखा जाता है कि कई बच्चे नई चुनौतियां या परेशानी आने पर घबराने लगते हैं जबकि इनका डटकर सामना करना चाहिए फिर चाहे परिणाम कुछ भी हो। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को मजबूत बना पाएंगे और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे।

असफलता को लेकर गलत धारणाएं दूर करें

असफलता दुनियाभर में ऐसी धारणा के साथ जोड़ी गई है जिसमें ज्यादातर लोग ये सोचते हैं कि इसके बाद कोई विकल्प नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है, किसी भी चीज को करने या उससे सोचने में सफलता और असफलता चलती रहती है। एक बार असफल होने के बाद अक्सर बच्चे खुद को बेकार समझने लगते हैं। उन्हें लगता है कि वो इस काम या इस परीक्षा को पार नहीं कर पाएंगे। इस दौरान पैरेंट्स को अपने बच्चों को ये समझाना चाहिए कि इस तरह की किसी भी असफलता को वो गलत धारणा के साथ न जोड़े, क्योंकि इससे हमे बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। इसलिए बच्चों को असफलता के कारण खुद को शर्मिंदा महसूस न करने दें।

parenting tips,parenting tips in hindi,child care tips,make child stronger

बच्चे को बताएं कि उनका काम एक दिन जरूर दिखेगा

बच्चे हमेशा उन चीजों से दूर भागते हैं जिनमें लंबे समय तक करने वाली मेहनत होती है, बच्चों को ऐसा लगता है कि हम इसमें कितनी भी मेहनत कर लें। लेकिन इसका परिणाम कभी नहीं मिलेगा। जबकि ऐसा नहीं होता, आप अपने बच्चे को समझाएं कि उनके द्वारा किया गया काम भले ही आज किसी को न दिख रहा हो लेकिन आने वाले दिनों में उनकी मेहनत जरूर रंग लाएगी और सबको नजर आएगी। इसलिए आपका बच्चा जब भी किसी चुनौती से डर रहा हो तो उन्हें मेहनत से पीछे न हटने के लिए सलाह दें।

हमेशा सकारात्मक उदाहरण दें

किसी भी बच्चे या दूसरे किसी व्यक्ति को प्रेरित करना बहुत जरूरी होता है, जब तक आप उन्हें प्रेरित नहीं करेंगे वो किसी भी चुनौती को नजर अंदाज कर देंगे और उस स्थिति से भागने लगेंगे। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आप अपने बच्चे को नियमित रूप से प्रेरित करें और सकारात्मक उदाहरणके साथ हमेशा उनसे बात करें। जिससे कि वो खुद को प्रेरित कर किसी भी चुनौती से भागने की न सोचें बल्कि उन चीजों से मुकाबला करें।

parenting tips,parenting tips in hindi,child care tips,make child stronger

रोल मॉडल तैयार करें

आजकल बच्चों खुद को तब तक आगे नहीं बढ़ा पाते जब तक उनके सामने उनका कोई रोल मॉडल न हो। किसी भी क्षेत्र में बच्चों में ऊर्जा लाने के साथ उन्हें हमेशा प्रेरित रखने के लिए रोल मॉडल सेट करें। जरूरी नहीं कि आप सिर्फ टीवी पर आने वाले लोगों को ही उनका रोल मॉडल बनाएं। बल्कि आप अपने आसपास या परिवार में भी किसी को रोल मॉडल बना सकते हैं।। ताकि आपका बच्चा उन लोगों से बात कर अच्छी चीजों को सीखें और खुद को चुनौतियों से लड़ने में सक्षम बनाए।

परिणाम को ध्यान में रखें

परिणाम सभी बच्चों के अलग-अलग आ सकते हैं, लेकिन अच्छे या बुरे परिणाम से बच्चों को नकारात्मक सोच नहीं रखनी चाहिए। पैरेंट्स को हेशा अपने बच्चों के परिणाम को सकारात्मक बताते हुए उन्हें प्रेरित करना चाहिए। जिससे कि आपका बच्चा परिणाम को देखकर खुद को पिछड़ा हुआ महसूस न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर