न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों का आत्मविश्वास दिलाता है उन्हें सफलता, अनजाने में इस तरह तोड़ सकते हैं आप बच्चों का मनोबल

अनजाने में कई बार ऐसे वाकये हो जाते हैं जिनकी वजह से बच्चों का आत्मविश्वास गिर जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Aug 2018 4:06:34

बच्चों का आत्मविश्वास दिलाता है उन्हें सफलता, अनजाने में इस तरह तोड़ सकते हैं आप बच्चों का मनोबल

आपने अक्सर ऐसे कई टिप्स पढ़े होंगे जो आपके बच्चों के आत्मविश्वास को बढाने में सहायक होते हैं। क्योंकि बच्चों का आत्मविश्वास उन्हें जिंदगी के हर मुकाम पर सफलता दिलाता हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कई बार आपके बच्चे के मनोबल के गिरने का कारण भी आप ही बनते हैं। जी हाँ, अनजाने में कई बार ऐसे वाकये हो जाते हैं जिनकी वजह से बच्चों का आत्मविश्वास गिर जाता हैं। आज हम उन कारणों के बारे में बात करेंगे जो सामान्यत: बच्चे के आत्मविश्वास को तोड़ दते हैं।

* गलतियों पर चिल्लाना

बच्चे तो गलतियां करते ही हैं लेकिन उन पर चिल्लाना, खासतौर पर दूसरों के आगे उन पर चिल्लाने से उनके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। अगर आप अपने बच्चे की गलतियों में सुधार लाना चाहते हैं तो उनसे अकेले में बात करें और प्यार से उन्हें उनकी गलती का अहसास कराएं।

* तुलना करना

कभी भी दूसरों से अपने बच्चों की तुलना ना करें। हर बच्चा अलग होता है और उस पर दूसरे बच्चों जैसा बनने का दबाव ना डालें। कभी-कभी ऐसा करके भी आप अनजाने में ही अपने बच्चे का आत्मविश्वास तोड़ देते हैं।

child confidence,parents and child tips,parenting tips

* ज़्यादा परवाह करना

अगर आप अपने बच्चे की बहुत ज़्यादा परवाह करते हैं और उनके लिए सब कुछ करते हैं तो इसका असर भी उसके आत्मविश्वास पर पड़ता है। इससे बच्चे को लग सकता है कि वो अकेले कुछ भी कर पाने में सक्षम नहीं है। माता पिता का बच्चे की बहुत ज़्यादा परवाह करना भी उसके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

* लोगों के सामने बेइज्जती करना

पब्लिक में किसी भी वजह से बच्चे को डांटना उसे अंतर्मुखी बना सकता है। इससे उनका सामाजिक दायरा घट या सीमित हो सकता है। अपने बच्चे की भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना उससे अकेले में बात करें और उसे समझाएं।

* प्रोत्साहन की कमी

बच्चों को अपनी तारीफ सुनना बहुत अच्छा लगता है और जब कोई उन्हें प्रोत्साहित करता है तो वो खुश हो जाते हैं और इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। माता-पिता के ऐसा करने से ज़्यादा असर पड़ता है। इसलिए कभी भी माता-पिता को अपने बच्चे को प्रोत्साहित करना नहीं भूलना चाहिए। उसकी हर छोटी उपलब्धि पर उसकी तारीफ करें।

child confidence,parents and child tips,parenting tips

* दूसरों के बच्चों से बेहतर बनाना

कई अभिभावक अपने बच्चे को अपने रिश्तेदार या दोस्तों के बच्चों से बेहतर बनाना चाहते हैं। इसे कंपेटिटिव पेरेंटिंग कहा जाता है और इसमें अनजाने में ही माता पिता अपने बच्चे का आत्मविश्वास कमज़ोर कर देते हैं। ऐसा करके आप बस अपने बच्चे पर अपनी मर्ज़ी थोप रहे हैं।

* बहुत ज़्यादा अनुशासन में रहना

अपने बच्चे को अनुशासन में रखना ज़रूरी है। हालांकि, अगर आप बिना किसी योजना या दिशा के ऐसा करते हैं तो इसका नकारात्मक असर ही पड़ता है। अपने बच्चे को बहुत ज़्यादा अनुशासन में रखना उसके आत्मविश्वास पर असर कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
कांग्रेस को ममता का साथ मिलते ही गिरफ्तार हुए मिलन प्रधान, नंदीग्राम में क्यों गरमाई राजनीति?
कांग्रेस को ममता का साथ मिलते ही गिरफ्तार हुए मिलन प्रधान, नंदीग्राम में क्यों गरमाई राजनीति?
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सियासी घमासान, सुरक्षा शर्तों को लेकर पवन खेड़ा ने MP सरकार को घेरा
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सियासी घमासान, सुरक्षा शर्तों को लेकर पवन खेड़ा ने MP सरकार को घेरा
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर