न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके रिश्ते को मजबूत बनाता हैं पार्टनर के साथ मूवी देखना, इस तरह डालता हैं प्रभाव

मूवी जिस तरह दर्शकों को प्रभावित करती है और उनके हावभाव में परिवर्तन लाती हैं उसी तरह आपके पार्टनर को भी नजदीक लाने का काम करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 7:04:46

आपके रिश्ते को मजबूत बनाता हैं पार्टनर के साथ मूवी देखना, इस तरह डालता हैं प्रभाव

रिलेशनशिप में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर ही रिश्ते को मजबूत बनाया जाता हैं। पार्टनर के साथ बिताया गया समय आप किस तरह व्यतीत करते हैं यह आपके रिश्ते पर गजब का प्रभाव डालते हैं। ऐसे में आप साथ में समय बिताने के लिए मूवी देखने का सहारा ले सकते हैं जो आपके रिश्ते को कई तरह से प्रभावित कर सकता हैं। मूवी जिस तरह दर्शकों को प्रभावित करती है और उनके हावभाव में परिवर्तन लाती हैं उसी तरह आपके पार्टनर को भी नजदीक लाने का काम करती हैं। कपल्स साथ बैठकर मूवी देखते हैं तो उनके रिश्ते में प्यार भी बढ़ता है और रिलेशनशिप भी मजबूत होती है।

relationship tips,relationship tips in hindi,strong relationship,movie with a partner

साथ में समय बिताने का मौका मिलता है

पार्टनर के साथ मूवी देखने से आपको पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलता है। आजकल की व्यस्त जीवनशैली में एक- दूसरे के लिए समय निकालना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में साथ में मूवी देखने से कपल्स एक- दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं। एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए एक- दूसरे के साथ समय बिताना बहुत जरूरी होता है।

रिलेशनशिप की सीख

मूवी हमारे इमोशन्स पर बहुत गहरा असर डालती है। मूवी में कई ऐसे सीन्स होते हैं जो एक अच्छे रिलेशनशिप की सीख देते हैं। मूवी में कई सीन्स ऐसे होते हैं, जिनमें हीरो- हीरोइन एक दूसरे की मदद कर रहे होते हैं। साथ में बैठकर मूवी देखने से हमें भी ये एहसास होता है कि हमें भी अपने पार्टनर की मदद करनी चाहिए।

relationship tips,relationship tips in hindi,strong relationship,movie with a partner

धैर्य रखना

किसी भी रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए धैर्य रखना बहुत जरूरी होता है। कई बार हम धैर्य नहीं रखते हैं, जिस वजह रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। आपके और आपके पार्टनर की मूवी की पसंद अलग- अलग हो सकती है। ऐसे में अगर आप उनकी पसंद की मूवी देखेंगे तो ये आपके धैर्य को बढ़ाएगा। अगर आप अपने पार्टनर की पसंद की चीजें करते हैं तो पार्टनर आपसे हमेशा खुश रहेगा।

तनाव कम होता है

आजकल की लाइफस्टाइल में हर कोई बहुत अधिक व्यस्त रहता है। अधिक व्यस्तता की वजह से तनाव होना आम बात है। पार्टनर के साथ बैठकर मूवी देखने से तनाव भी कम होता है। पार्टनर के साथ बैठकर मूवी देखने से रिश्ता मधुर हो जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप भी मजबूत बने तो समय निकालकर पार्टनर के साथ मूवी देखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर