न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्यार में ठुकराया जाना बनता है गम का कारण, इससे उबरने के लिए आजमाए ये टिप्स

वर्तमान समय में रिलेशनशिप में आए दिन ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं और इसकी वजह से कई प्रेमी गम के सागर में खो जाते हैं। इस गम के सागर से उबरने के लिए व्यक्ति को कुछ टिप्स को अपनाने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Jun 2019 6:53:27

प्यार में ठुकराया जाना बनता है गम का कारण, इससे उबरने के लिए आजमाए ये टिप्स

वर्तमान समय में रिश्तों की परिभाषा बदलती हुई नजर आती हैं। जी हाँ, आजकल की रिलेशनशिप में प्यार कहीं खोता नजर आ रहा हैं जिसकी वजह से रिलेशाशिप का लम्बे समय तक चल पाना मुश्किल हो रहा हैं। वर्तमान समय में रिलेशनशिप में आए दिन ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं और इसकी वजह से कई प्रेमी गम के सागर में खो जाते हैं। इस गम के सागर से उबरने के लिए व्यक्ति को कुछ टिप्स को अपनाने की जरूरत होती हैं। आज हम आपको उन्हीं टिप्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

दोस्त और परिवार के साथ बातें साझा करें
ऐसा न करें कि प्यार में ठुकराए जाने के बाद खुद को अकेला महसूस करें और अपने आप को नकरात्मक विचारों से घिरा हुए पाएं। उसके बारे में जरूरत से ज्यादा सोचने के बजाए आप अपनी सच्ची भावनाओं को अपने करीबी दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ साझा करें। इससे आपको बेहतर महसूस होगा और आप इससे उबरने के रास्ते खोज पाएंगे।

relationship tips,relationship tips in hindi,breakup tips,tips to overcome breakup

इसे एक मौका समझें
जो लोग स्मार्ट होते हैं वह प्यार में ठुकराए जाने को सीखने के एक अवसर और व्यक्तिगत तौर पर बढ़ने के रूप में लेते हैं। वह इस हालात से निपटने के लिए अपनी कमजोरियों को दूर करने का तरीका खोजते हैं, ताकि वह बेहतर कर सकें। वह इसे एक अनुभव के तौर पर देखते हैं और अधिक बुद्धिमानी के साथ जिंदगी में आगे बढ़ते हैं।

विचारों को सकरात्मक रुख दें
आपके विचारों में आपके मूड और आपकी जिंदगी को दिशा देने की शक्ति होती है। नकरात्मक चीजों पर ध्यान देने के बजाए उन्हें सकरात्मक दिशा देने का प्रयास करें। उदाहरण के लिए ऐसा न सोचे कि मैं रिश्ते के लिए नहीं बना हूं और कोई मुझसे प्यार नहीं करेगा बल्कि आप ऐसा सोचें कि रिश्ते बनाना उतना आसान नहीं है और उसे बनाने के लिए अपने साथी के साथ कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आप सीखने और दोबारा गलती नहीं करने पर ध्यान लगाएं।

relationship tips,relationship tips in hindi,breakup tips,tips to overcome breakup

दूसरे की भावनाओं को समझें
प्यार में ठुकराया जाना दर्द भरा होता है लेकिन इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए दूसरे व्यक्ति की भावनाओं को समझना बेहद जरूरी है। मानसिक रूप से मजबूत लोग अपने प्रति ईमानदार रहते हैं और उनकी भावनाओं को स्वीकार करते हैं। वह प्यार में ठुकराए जाने पर मिले दुख, गुस्से और निराशा जैसी अपनी भावनाओं से बाहर आने के लिए 'राइट कोपिंग' तंत्र को अपनाते हैं।

एक बार ठुकराया जाना उन्हें परिभाषित नहीं करता
मानसिक रूप से मजबूत लोग समझते हैं कि प्यार में एक बार ठुकराया जाना उन्हें या उनकी जिंदगी को परिभाषित नहीं करता। अगर उनका प्यार उन्हें नजरअंदाज करता है वे ऐसा समझना शुरू नहीं कर देते कि उनकी दुनिया खत्म हो चुकी है या फिर उन्हें कोई प्यार नहीं करता। वे अपने आपको बेहतर बनाने पर काम करने लगते हैं और दूसरों को कम मोल देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत