न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों की मदद से बनाए अपने बोरिंग पति को रोमांटिक

गर आप चाहे तो अपने बोरिंग पति को फिर से रोमांटिक बना सकती हैं, बस आपको जरूरत हैं इस कड़ी में बताए जा रहे कुछ उपायों को अपनाने की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Sep 2020 11:49:12

इन तरीकों की मदद से बनाए अपने बोरिंग पति को रोमांटिक

हर लड़की की चाहत होती हैं की उसे ऐसा लाइफ पार्टनर मिले जो उसे जिंदगीभर का साथ देते हुए प्यार करें। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं की शादी के कुछ समय बाद रिश्ते में प्यार और भरोसा तो होता हैं लेकिन वह रोमांस नजर नहीं आता हैं जो शुरुआत में होता हैं। अक्सर इसका कारण बनते हैं बोरिंग पति और महिलाओं को अपने पति से इसकी शिकायत रहती हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो अपने बोरिंग पति को फिर से रोमांटिक बना सकती हैं, बस आपको जरूरत हैं इस कड़ी में बताए जा रहे कुछ उपायों को अपनाने की।

- सुबह की शुरुआत पति को प्यारभरी किस देकर या फिर प्यार के साथ करें। ऐसा करने से दो बातें होंगी। एक- पति महाशय का दिल दिनभर ख़ुश रहेगा, जिसका असर काम से आने के बाद शाम को आप दोनों की मुलाक़ात पर भी दिखेगा। दूसरा- आपको ही नहीं, उन्हें भी आपसे मिलने का इंतज़ार रहेगा।

- पति की पसंद की डिश बनाकर, साथ ही उनकी पसंद का आउटफिट पहनकर घर पर ही कैंडल लाइट डिनर का कार्यक्रम बनाएं। आपका यह अंदाज़ उन्हें आपके और भी क़रीब ले आएगा।

relationship tips,relationship tips in hindi,romance in couple,romantic husband,romantic couple

- पति को प्रेमी बनाने का सबसे बेहतरीन तरीक़ा है, सरप्राइज़ गिफ्ट देना। आपके हसबैंड बहुत दिनों-से अपनी कोई पसंदीदा चीज़ लेना चाह रहे हैं, पर कई वजहों से नहीं ले पा रहे हैं। इस बारे में आपको पता है। ऐसे में जब उनकी पसंद का यह तोह़फ़ा आप उन्हें अचानक देंगी, तब वे हैरान हुए बगैर नहीं रह सकते। साथ ही उन्हें आप पर ढेर सारा प्यार भी आ जाएगा।

- बेडरूम का माहौल रोमानी हो जाए, तो भला उन्हें बेकरार होने से कौन रोक सकता है। बेड पर उनकी पसंद की बेडशीट बिछाएं। ख़ुशबूदार रूम फ्रेशनर, रोमांटिक म्यूज़िक और आपकी सेक्सी स्टाइलिश नाइटी पूरे माहौल को हॉट बना देगी। ऐसे में पति के होश न उड़ जाएं, तो कहना।

- मसाज थेरेपी रामबाण का काम करती है। ख़ासकर ऐरोमा ऑयल से आपके नर्म-मुलायम हाथों से किया गया थोड़ा-सा हल्का मसाज भी उन्हें प्यार की ख़ुमारी से भर देगा। इस टच थेरेपी का आनंद आप दोनों ही उठा सकते हैं, पहल आप करें, फिर उन्हें इसमें शामिल होते देर नहीं लगेगी।

- एक ही तरह से सेक्स न करें। कभी एग्रेसिव व वाइल्ड तरी़के से प्यार करें, तो कभी जगहों को बदल दें। बेडरूम के अलावा अन्य जगहों पर भी प्यार का लुत्फ़ उठाएं। उस पर मौसम मेहरबान हो जाए यानी रिमझिम बारिश की फुहार भी होने लगे, तो मानो सोने पे सुहागा।

relationship tips,relationship tips in hindi,romance in couple,romantic husband,romantic couple

- ऑफिस जाने से पहले और आने के बाद जब पति से सामना हो, तो उन्हें प्यारभरी नज़र से देखें या फिर गले लग जाएं। चुपके-से, धीरे-से कानों के पास गले के क़रीब प्यार करें। इससे न केवल उनकी थकान दूर हो जाएगी, बल्कि दिलोदिमाग़ में प्यारभरी ख़ुमारी भर जाएगी।

- वीकेंड में अधिक-से-अधिक समय साथ बिताएं। फिर चाहे कोई रोमांटिक फिल्म देखना हो, अपने मनपसंद रेस्टॉरेंट में कैंडल लाइट डिनर करना हो या फिर लॉन्ग ड्राइव पर रोमांटिक गीतों का आनंद लेते हुए सफ़र करना हो… इससे न केवल हफ़्तेभर के काम का बोझ सिर से उतर जाएगा, बल्कि बॉडी भी पूरी तरह से रिलैक्स हो जाएगी।

- सेकंड हनीमून पर जाएं। अधिकतर कपल शादी के शुरुआती दौर में ही अधिक घूमने-फिरने जाते हैं। ऐसा न करें। जब भी समय मिले सेकेंड हनीमून के लिए जाएं। उन प्यारभरे लम्हों को दोबारा जीएं। रिवाइव करें अपने मोहब्बत के पलों को। यह आपकी नीरस-सी हो रही ज़िंदगी में कई गुदगुदाते रंग भर देगा।

- कभी फोन पर, तो कभी छोटा-सा नोट लिखकर, कभी रात में सरगोशियां करते हुए, तो कभी सभी के बीच में इशारों से ‘आई लव यू’ कहें। अपने प्यार का इज़हार करें, पर नज़ाकत के साथ। आपकी यह शरारत उन्हें दीवाना कर जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत