न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को ऐसे सिखाएं पढाई करना, हो जाएगा किताबों से प्यार

माता-पिता को अपने बच्चों पर अच्छे से ध्यान देने और अपने बच्चों को किताबों के प्रति लगाव बढ़ाने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Sep 2018 7:46:14

बच्चों को ऐसे सिखाएं पढाई करना, हो जाएगा किताबों से प्यार

हर पेरेंट्स की चाहत होती है कि उनके बच्चे पढ़-लिख कर एक अच्छा इंसान बने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। लेकिन इसके लिए सही वातावरण और सही शुरुआत की जरूरत होती हैं। माता-पिता को अपने बच्चों पर अच्छे से ध्यान देने और अपने बच्चों को किताबों के प्रति लगाव बढ़ाने की जरूरत होती हैं। क्योंकि किसी भी इंसान को बेहतर और सफल बनाने में किताबों का अहम रोल होता है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बच्चों में किताबों के प्रति लगाव बढ़ा सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

* खुद पढने की शुरुवात करें

जितना जल्दी आप किताबें पढना शुरू करेंगी आपके बच्चे के लिए उतनी ही आसानी होगी। आप प्रेगनेंसी पीरियड में ही किताबें पढना शुरू कर सकती हैं या फिर नवजात बच्चे के जन्म के दो तीन महीने बाद भी। जब बच्चा छोटा होता है तो वह किताबें देखकर कुछ समझ तो नहीं पाता लेकिन अपनी माँ को पढ़ता देख वो पढने की कला सीखने लगता है। अच्छा रहेगा अगर आप शुरू से ही बड़े चित्रों वाली रंगीन किताबें बच्चे के सामने पढ़ें ऐसी किताबे छोटे बच्चों को बहुत ज्यादा आकर्षित करती हैं और इनमे मौजूद जानवरों और पक्षियों के चित्र देखकर बच्चे बहुत कुछ सीखने लग जाते हैं।

* किताब का सही चुनाव

बच्चे को हमेशा उसकी उम्र के हिसाब से ही किताबें लाकर दें नहीं तो अगर आप 5-6 महीने के बच्चे को कागज़ वाली किताब देंगें तो वो पूरी किताब फाड़कर उससे खेलने लगेगा। इसलिए बच्चा अगर 6 महीने से छोटा हो तो उसे प्लास्टिक कोटेड रंगीन चित्रों वाली किताबें दें जिसे वह फाड़ भी न सके और उसे पसंद भी आये। उसके बाद जब बच्चा एक साल का हो जाये तो उसे चित्रों और शब्दों वाली स्टोरी बुक दें जिससे वह थोड़ा बहुत सीखने की कोशिश करे। इसके बाद जब बच्चा 2 साला से अधिक उम्र का हो जाये तब उसे ऐसी किताबें दें जिसमें वो कहानी और शब्दों की पहचान कर सके और समझ सके।

learn tips,study learn,children,book reading,self study

* आस पास रखें किताबें

अगर आप कामकाजी महिला है तो ऐसे में आपके बच्चे के पास दिनभर किताब नहीं रह सकती है और वह सिर्फ रात में ही सोते समय किताबें पढ़ सकता है। जबकि यह ज़रूरी है कि बच्चे का जब किताबों से खेलने या उन्हें पढने का मन करे तो वह उसके आस पास होनी चाहिए। इसलिए बच्चे की पहुँच में कुछ उसके लायक किताबें घर में ज़रूर रखें जिसे वो खुद कभी भी निकाल कर पढ़ सके।
* खुद पढ़ें

बच्चों में पढने की आदत डालने के लिए सिर्फ उनके लिए किताबें रखें ही नहीं बल्कि उनके सामने आप खुद किताबें बोल बोल कर पढ़ें जिससे उन्हें पढने का सही तरीका समझ में आये। बच्चे बहुत जल्दी किसी भी चीज की नक़ल करना सीख जाते हैं ऐसे में आपको पढता देख वे भी बोलकर पढने की नक़ल करते हैं और धीरे धीरे यह उनकी आदत में शामिल हो जाता है।

* पढने लिखने को मजेदार बनाएं

बच्चे को यह अच्छी आदत सिखाने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आप किताबें पढने को अपनी रूटीन में शामिल कर लें और बच्चे को भी रोजाना इसमें बिजी रखें। इसके लिए बेहतर तरीका यही है कि पढ़ाई लिखाई को बोरिंग न बनाएं बल्कि उसे एक गेम की तरह लें और ऐसे तरीकों को अपनायें जिससे बच्चे का मन लगा रहे और उसे मजा आता रहे। धीरे-धीरे आप पायेंगी कि किताबें पढना आपके बच्चे की आदत में शामिल हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती