न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेग्नेंट पार्टनर चाहता है आपका साथ, इस तरह कराएँ उन्हें अपनी मौजूदगी का अहसास

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी प्रेग्नेंट पार्टनर को अपनी मौजूदगी का अहसास करा पाएँगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 Jun 2019 5:46:00

प्रेग्नेंट पार्टनर चाहता है आपका साथ, इस तरह कराएँ उन्हें अपनी मौजूदगी का अहसास

हर शादीशुदा जोड़े की जिंदगी में एक ऐसा समय आता हैं जब उनकी बीच कोई तीसरा नन्हा मेहमान आने वाला होता हैं। इस नन्हे मेहमान के आने की खुशी दोनों पार्टनर के चहरे पर साफ़ झलकती हैं। हांलाकि प्रेगनेंसी में शारीरिक बदलाव महिलाओं में ही आते हैं लेकिन पुरुषों को भी अपने मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत होती हैं। जी हाँ, यह ऐसा समय होता हैं जब महिला को सबसे ज्यादा जरूरत अपने पार्टनर की होती हैं जो अपनी मौजूदगी के चलते अपने प्यार का अहसास कराएँ। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी प्रेग्नेंट पार्टनर को अपनी मौजूदगी का अहसास करा पाएँगे।

relationship tips,relationship tips in hindi,pregnant partner tips,tricks to feel your presence

धैर्य रखें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें
प्रेगनेंसी के दौरान एस्ट्रोजन के अधिक स्रावित होने के कारण उनके हार्मोन्स में बहुत ज्यादा बदलाव आते हैं। इसकी वजह से आपको महसूस होगा कि वो कई बार बिना किसी कारण के बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाती हैं। वो अपने मुताबिक अच्छा करने की कोशिश कर रही हैं। उनके बदलते व्यवहार के लिए उनपर नाराज होने के बजाय आपको धैर्य से काम लेना होगा। उन्हें ये एहसास कराएं कि इन सब बातों के लिए आप उन्हें कभी जज नहीं करेंगे। उनकी भावनाओं को आहत करने वाले काम ना करें।

बेबी ही नहीं, मां की जरूरतों को भी पूरा करने पर ध्यान दें
याद रखें कि यहां सिर्फ बच्चे की बात नहीं है। यहां मां को भी पूरी देखभाल की जरूरत है। जब होने वाला बच्चा फोकस में आता है तब मां का ख्याल मन से उतर जाता है। ये अच्छी बात है कि गर्भ में पल रहे बच्चे की जरूरतों को पूरा करने में आप कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं लेकिन ऐसे समय में आपको अपनी पार्टनर को भी नहीं भूलना चाहिए। उनकी अहमियत भी उतनी ही ज्यादा है। आप ये सुनिश्चित करें कि उनकी देखभाल में कोई कमी नहीं आयी हो।

relationship tips,relationship tips in hindi,pregnant partner tips,tricks to feel your presence

डॉक्टर के अपॉइंटमेंट में उनके साथ जाएं
कोई भी महिला प्रेगनेंसी का भार अकेले नहीं उठाना चाहती है। गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर के पास जाना एक अहम काम होता है लेकिन आपने कभी उनके साथ जाने के बारे में नहीं सोचा होगा, यदि आप ऐसा करेंगे तो ये उन्हें काफी राहत देगा। उन्हें मानसिक सुकून मिलेगा कि आप सच में उनके साथ हैं। याद रखें कि डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट को लेकर हर बार मन में थोड़ा डर बना रहता है। आपको पहले से ये नहीं पता होता है कि वहां क्या होने वाला है। मगर आपकी पार्टनर किसी भी स्थिति का सामना बस आपके हाथों को थामे कर सकती है। आप वहां मौजूद रहकर प्रेगनेंसी में होने वाले बदलावों के बारे में भी सीख सकते हैं। आप अपनी पार्टनर और बच्चे की सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की शंका को दूर करने के लिए सवाल पूछ सकते हैं।

प्रेगनेंसी का जश्न मनाएं
अंत में, आप उनके साथ गर्भावस्था के इस दौर को सेलिब्रेट करें। वो बहुत ज्यादा प्रेशर और स्ट्रेस में है। आपको ये उन्हें बताना होगा कि भले ही अभी वो मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं लेकिन इस पड़ाव को भी आप दोनों मिलकर पूरा कर लेंगे। उन्हें खुश रहने की वजह दें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर