न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को अनुशासन सिखाते समय आपसे हुई ये गलतियाँ, डालती है विपरीत प्रभाव

हम आपको माता-पिता की उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Mar 2019 8:40:16

बच्चों को अनुशासन सिखाते समय आपसे हुई ये गलतियाँ, डालती है विपरीत प्रभाव

आजकल देखा जाता है कि माता-पिता अपने बच्चों को अनुशासन सिखाने के प्रति बहुत आतुर होते है कि वह सबकुछ जल्दी सीख जाए और सभी के सामने अच्छा बनकर रहे। लेकिन माता-पिता की यह जल्दबाजी उनपर बुरा प्रभाव डालती है और उन्हें अनुशासनहीनता की ओर अग्रसर करती है। जी हाँ, अभिभवकों द्वारा बच्चों को समझाने में हुई कुछ गलतियाँ बच्चों के मन पर बुरा प्रभाव डालती है और बच्चों पर बड़ों की बातों का कोई असर नहीं होता हैं। आज हम आपको माता-पिता की उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* बच्चे को घूस देने की कोशिश न करें

अगर घर से बाहर निकलते ही बच्चा नखरे दिखाने लगे और बदमिजाजी करने लगे तो उससे सही व्यवहार करने के लिए क्या आप बच्चे को घूस देते हैं। जैसे- आइसक्रीम का लालच या फिर किसी खिलौने का। अगर हां तो आप बच्चे को गलत संदेश दे रहे हैं क्योंकि आगे चलकर वह सही व्यवहार करने के बदले भी आपसे अपनी डिमांड को पूरा करवाने की कोशिश करेगा।

discipline to kids,teachings kids

* जरूरत से ज्यादा रिऐक्ट न करें

अगर आप बच्चे की किसी छोटी सी गलती पर इतनी जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं कि आप बच्चे की बात और उसकी आवाज भी नहीं सुन पा रहे हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती है क्योंकि जब बच्चों से चिल्लाकर कोई बात कही जाती है तो वे उसे सुनने की बजाए या तो आपकी ही तरह चिल्लाकर बिहेव करने लगते हैं या फिर आपकी बातें पूरी तरह से सुनना बंद कर देते हैं। लिहाजा बच्चे को डिस्प्लिन्ड बनाने के लिए चिल्लाने की बजाए सजा देने की बता कहकर डराएं।

* बच्चे की गलतियों पर ऐसे न करें रिऐक्ट

हर माता-पिता का बच्चों को पालने और उन्हें सही-गलत सिखाने का अपना अलग तरीका होता है। इतना ही नहीं, बच्चे अगर गलती करते हैं तो उन्हें अनुशासन सिखाने और सजा देने का तरीका भी हर पैरंट का अलग होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप बच्चे को आंख दिखाएं, डांट दें, बाद में कोई सरप्राइज देने का लालच भी दें लेकिन बच्चा आपकी बात सुनना बंद कर देता है। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि हो सकता है बच्चे को अनुशासन सिखाते वक्त आप कुछ गलतियां कर रहे हों...

discipline to kids,teachings kids

* पब्लिक में लोगों के सामने न चिल्लाएं

अगर आप बच्चे के साथ किसी मॉल में, पार्क में या फिर किसी पब्लिक प्लेस में हैं और बच्चा कोई गलती कर देता है तो आप क्या करते हैं? क्या आप पब्लिक प्लेस पर ही सभी लोगों के सामने बच्चे पर चिल्लाना शुरू कर देते हैं? अगर आपका जवाब हां तो आप यह गलती कर रहे हैं। जब पब्लिक प्लेस पर अनजान लोगों के सामने आप बच्चे पर चिल्लाते हैं तो बच्चा आप क्या कह रहे हैं इस बात पर फोकस नहीं करता बल्कि बल्कि वह इस बात से परेशान हो जाता है कि आसपास के लोग आपकी बातें सुन रहे हैं। लिहाजा पब्लिक में लोगों के सामने बच्चे पर चिल्लाने की बजाए अकेले में बच्चे से उसके व्यवहार के बारे में बात करें।

* अपना गुस्सा बच्चे पर न निकालें

अगर आपका दिन ऑफिस में सही नहीं रहा या फिर किसी और वजह से आप स्ट्रेस में हैं और परेशान हैं और आप देखते हैं कि बच्चे ने कोई गलती कर दी है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप अपना सारा गुस्सा बच्चे पर निकाल दें। बच्चे को अनुशासन सिखाते वक्त अपनी दूसरी समस्याओं और गुस्से को अलग रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत