न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर आप भी सिखाना चाहते है अपने बच्चो को समय का सदुपयोग करना तो अपनाये ये तरीके

जिसकी वजह से बच्चों स्कूल और पढ़ाई में ही रह जाते हैं और उन्हें इतना वक्त नहीं मिल पाता कि वे कुछ फिजिकल एक्टिविटी कर पाएं, जो कि बच्चों के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 23 Jul 2018 4:33:46

अगर आप भी सिखाना चाहते है अपने बच्चो को समय का सदुपयोग करना तो अपनाये ये तरीके

बच्चों के स्कूल शुरू हुए काफी समय हो गया हैं। लेकिन अभिभावकों के लिए बच्चों का रूटीन सेट ना हो पाना एक चिंता का विषय बना रहता हैं। जिसकी वजह से बच्चों स्कूल और पढ़ाई में ही रह जाते हैं और उन्हें इतना वक्त नहीं मिल पाता कि वे कुछ फिजिकल एक्टिविटी कर पाएं, जो कि बच्चों के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। सी समस्या का समाधान हैं बच्चों को टाइम मेनेज करना सिखाना। जी हाँ, बच्चा अगर सही तरह से टाइम मेनेज करना सीख जाता है तो वह खुद के लिए उपयोगी समय आसानी से निकाल लेता हैं। तो चलिए जानते हैं किस तरह से बच्चों को टाइम मेनेज करना सिखाया जाए।

* शुरुआत से ही बच्चों की पढ़ाई और खेलकूद के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए उन्हें टाइम-टेबल फॉलो कराना जरूरी है। इससे कई फायदे होते हैं। बच्चे अपने समय का सदुपयोग करना सीखते हैं। इससे उन्हें खेलने के लिए भी प्रॉपर टाइम मिलेगा साथ ही उनकी पढ़ाई भी सुचारू रूप से चलती रहेगी। इससे उन्हें टाइम मैनेजमेंट आएगा और वे अनुशासित भी बनेंगे।

* उनके खाना खाने का समय भी फिक्स करें। स्कूल से आने के बाद उन्हें खाने के लिए दे दें। कई बच्चे भूख नहीं है का बहाना करते हैं। आप उनकी न सुनें। थोड़ा बहुत खाने के लिए जरूर दें। रात के समय भी 7 से 8 के बीच डिनर दे दें। खानपान पर विशेष ध्यान देने से उनके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते रहेंगे, जिससे उनका विकास भी प्रॉपर होगा और वे पढ़ाई और परीक्षा के दौरान मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होकर तनावमुक्त परीक्षा दे सकेंगे।

child time management,time management,parenting tips

* पढ़ाई करने के लिए भी समय फिक्स करें। स्कूल से आने के बाद दो घंटे सोने के लिए कहें। जब जागें तो उन्हें हल्का-फुल्का स्नैक्स दें और फिर खेलने के लिए भेज दें। दिन में सो जाएंगे, तो उन्हें रात में जल्दी नींद नहीं आएगी। ऐसे वे अपना स्कूल का होमवर्क भी पूरा कर लेंगे। सबसे बढ़कर हमें उन्हें यह यकीन दिलाना चाहिए कि हम हमेशा उनका साथ देने के लिए मौजूद हैं। सिर्फ एक परीक्षा जिंदगी को निर्धारित नहीं करती, इसके आगे जिंदगी के मायने और भी हैं। जरूरत है, तो बस एक सही सकारात्मक सोच की।

* अलार्म क्लॉक के जरिए उसे समय के मोल के बारे में बताया जा सकता है जैसे शाम को 7 से 9 बजे का समय पढ़ाई का है और फिर आधे घंटे मोबाइल पर गेम या टीवी पर कार्टून देखने का समय है। 7 बजे का अलार्म लगा दीजिए। इससे वे समय पर पढ़ने के लिए बैठ जाएंगे। उसे लगेगा कि यदि वह दो घंटे पढ़ लेगा तो टीवी देखने को मिलेगा। कई बार बच्चे टीवी देखने के चक्कर में टाइम टेबल भूल जाते हैं। ऐसे में आप इस आदत को नजरअंदाज न करें। उन्हें समय पर सोने की बात याद दिलाएं।

* कैलेंडर बना कर हर रोज उस पर टिक मार्क करें। बच्चे ने जो भी काम समय पर किया है, उस पर टिक लगाने के लिए उसे खुद कहें। यदि कैलेंडर पर लिखा है कि सुबह 6।30 पर उठना है, 6:45 तक नहा लेना है, 7 बजे तक रेडी होकर 7:15 तक बस स्टॉप पर पहुंच जाना है। यदि इन सभी बातों को समय पर बच्चा फॉलो कर रहा है, तो कैलेंडर पर यस का टिक लगा देखकर उसे खुद भी बहुत अच्छा महसूस होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती