न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झगडे का लंबा होना घटाता है रिश्ते की मजबूती, इस तरह रोंकें इसे बढ़ने से

 आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपने झगड़ों को बढ़ने से रोक पाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 May 2019 5:41:43

झगडे का लंबा होना घटाता है रिश्ते की मजबूती, इस तरह रोंकें इसे बढ़ने से

इस दुनिया में शायद ही ऐसा कोई कपल होगा जिसके बीच में कभी झगडा नहीं हुआ होगा। छोटे-छोटे झगडे और मनमुटाव रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी भी हैं। लेकिन इन झगड़ों में यह पता होना जरूरी हैं कि किस तरह इस झगडे को रोका जाए अन्यथा यह आपके रिश्ते को कमजोर कर देता हैं और टूटने की कगार पर लाकर खड़ा कर देता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपने झगड़ों को बढ़ने से रोक पाएंगे। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* मुद्दे को इग्नोर ना करें

ऐसे कई कपल देखने को मिल जाते हैं जो 'इग्नोरेंस मेथड' का इस्तेमाल करते हैं जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इस तरीके के मुताबिक कपल लड़ाई को इग्नोर करते हैं, नार्मल होने की कोशिश करते हैं और सोचते हैं कि मामला ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। ये बहस तब तक बनी रहेगी जब तक आप इस पर बात नहीं करते और इसका कोई हल नहीं ढूंढ लेते हैं। कभी भी झगड़े से भागे नहीं बल्कि बात करके जानें कि आप दोनों की राय क्या है।

relationship tips,relationship tips in hindi,fight in a relationship,how to make relationship strong

* झगड़े को लंबा ना खींचें

कई कपल सामान्य होने के लिए कई दिन ले लेते हैं। ये तरीका आप दोनों के लिए स्वस्थ नहीं है। अगर बहस हो रही है तो बहस करें और उसके बाद उसे वहीं खत्म कर दें और चैप्टर बंद कर दें। एक दूसरे के बीच में दूरी ना आने दें। आप बात को इतना ना खींचें कि उस पर आपका नियंत्रण ही ना रहे।

* खुद को शांत करें

सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी काम कि आप खुद को शांत करें। अपने गुस्से को अपने विचारों पर हावी होने ना दें। अगर एक बार आपका क्रोध चढ़ जाएगा तो स्थिति बदतर होती चली जाएगी। अपने आप को जितना हो सके उतना शांत रखें। आप गुस्से में चिड़चिड़े हो सकते हैं और आप अपने सामने वाले शख्स पर चिल्लाना चाहेंगे लेकिन क्या आप सच में उस व्यक्ति पर अपना गुस्सा उतारना चाहते हैं जिससे आप प्यार करते हैं? झगड़ा खत्म होने के बाद आपको बुरा महसूस नहीं होगा? बोले गए शब्द कभी भी वापस नहीं लौट पाते हैं और गुस्से में तो इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए।

relationship tips,relationship tips in hindi,fight in a relationship,how to make relationship strong

* ये सोचें कि वो आपके लिए कितना मायने रखते हैं

प्यार की सबसे बड़ी खूबसूरती यही होती है कि आप अपने पार्टनर को उस वक्त भी प्यार करें जब आपको उन पर गुस्सा आ रहा हो। आप एक दूसरे की बात से भले ही सहमत ना हो मगर इस वजह से आपका प्यार कभी मर नहीं सकता है। सच्चा प्यार हमेशा बरकरार रहता है और आप दोनों जब शांत हो जाते हैं तो रिश्ता पहले की तरह हो जाता है। लड़ाई झगड़े के दौरान जो अहम बात आपको याद रखनी है वो ये है कि आप उस व्यक्ति से कितना ज्यादा प्यार करते हैं और वो आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

* पुराने मुद्दे ना निकालें

बहस के दौरान आप कभी भी अपने पार्टनर के पुराने किसी मुद्दे को लाकर सामने ना रखें। आप दोनों के बीच कोई मुकाबला नहीं चल रहा है, जहां आपको जीतना ही है। दरअसल आप किसी समस्या के हल के लिए ये सब कर रहे हैं। अगर आप किसी पुराने मुद्दे को ले आएंगे तो हो सकता है आपके बीच का झगड़ा बढ़ जाए और आप अपने पार्टनर की फीलिंग्स को चोट पहुंचाएं।

* हर बहस को समापन तक लेकर जाएं

ये बहुत अहम है कि आप हर बहस को किसी अंत तक लेकर जाएं। जब भी आपके बीच झगड़ा हो तो ये सुनिश्चित करें कि आप दोनों किसी सहमति तक पहुंचे। लड़ाई को सही तरीके से खत्म करें ताकि भविष्य में दोबारा आप उसी मुद्दे पर बहस ना करें। लड़ना झगड़ना सामान्य है जब तक आप इसे एक सीमा से ऊपर नहीं ले जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती