न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से लेकर सगाई तक का वक़्त बहुत अहम, इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी

इसी के साथ ही दोनों को कुछ बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है जिससे उनके रिश्ते पर कोई बुरा असर ना पड़े। तो आइये हम बताते हैं आपको कि किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Feb 2019 8:30:14

शादी से लेकर सगाई तक का वक़्त बहुत अहम, इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी

शादियों का सीजन चल रहा है और कई लोगों की सगाई हो चुकी है लेकिन शादी में अभी वक़्त हैं। सगाई से लेकर शादी तक का यह समय लड़के और लड़कियों के लिए बहुत मायने रखता है जिसमें वे एक-दूसरे को जानते हैं और परखते हैं। जी हाँ, इस समय में दोनों की इच्छा होती है कि अपने दिल कि बात एक-दूसरे से साझा की जाए। लेकिन इसी के साथ ही दोनों को कुछ बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है जिससे उनके रिश्ते पर कोई बुरा असर ना पड़े। तो आइये हम बताते हैं आपको कि किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

* बातचीत में अपने पार्टनर से परिवार के बारे में जानने की कोशिश करते रहें। घर के सदस्यों के बारे में जानें, उनकी पसंद और नापसंद के बारे में बात करें। जब तक शादी होगी तो आप अपने पार्टनर के परिवार के बारे में काफी कुछ जान चुके होंगे।

* शादी से पहले मिलते समय इस बात का ध्यान जरुर रखे आप ज्यादा खर्च न करें फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की। अक्सर शादी से मिलने वक्त आप ज्यादा खुशी में आकर पार्टनर के गिफ्ट पर बहुत ज्यादा खर्च कर देते है। ऐसे समय में आपको सावधानी बरतनी चाहिए।

courtship period,tips for courtship period

* अक्सर सगाई के बाद लड़का और लड़की एक दूसरे से मिलने लगते है। कुछ हद तक ये सही भी है। इससे पार्टनर के बीच में जान पहचान बढ़ती है। इससे आप एक-दूसरे के नेचर के बारे में अच्छी तरह से जान जाते है। इससे आपको शादी के बाद अपने पार्टनर को जानने के लिए टाइम नहीं व्यर्थ करना पड़ता।

* शादी से पहले पार्टनर से छोटी से छोटी बात डिस्कस करने से आपके बीच का रिश्ता मजबूत होता है। इससे आपके पार्टनर का विश्वास मजबूत होता है और शादी के बाद वो आपसे हर बात डिस्कशन करके ही करते है। इसके अलावा अगर आपके मन में कोई बात है तो वो भी आप ऐसे समय में अपने पार्टनर से बोल सकते है।

courtship period,tips for courtship period

* रिश्तों में खुलापन जरूरी है। चाहे तो शादी से पहले आप चीजों को डिस्कस कर सकते हैं। एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। एक-दूसरे के साथ घूम-फिर सकते हैं लेकिन इसके लिए जरूरी नहीं कि फिजीकल रिलेशन ही बनाया जाए। शादी से पहले फिजिकल रिलेशन बनाने से बचना चाहिए। इससे आपका इंप्रेशन अच्छा नहीं पड़ता और वो आपसे दोबारा मिलने से भी मना कर देता है। शादी से पहले फिजिकल रिलेशन आपको पास लाने की बजाए दूर कर देता है। इसलिए ऐसा कदम उठाने से पहले एक बार जरुर सोच लें।

* पार्टनर से दिनभर फोन पर बातें करेंगे, तो दोनों का क्रेज एक-दूसरे के प्रति कम होने लगेगा। वर्किंग टाइम में बेवजह एक-दूसरे को परेशान करना झगड़े को बुलावा दे सकता है। बातें करने के लिए रात का समय चुनें, क्योंकि हो सकता है अति व्यस्तता के कारण वे आपसे दिन में बात नहीं कर पाते हों।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत