न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग़ुस्सैल पार्टनर का साथ दे समझदारी से, रिश्तों में नहीं आएगी कटुता

हम आपको बतायेगे कुछ ख़ास बातों के बारे में, जिससे गुस्सैल पति के साथ निभाना आसान हो जाए और आपके रिश्तों में कटुता भी न आए।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 29 Nov 2019 4:34:13

ग़ुस्सैल पार्टनर का साथ दे समझदारी से, रिश्तों में नहीं आएगी कटुता

ग़ुस्सा आना इंसानी स्वभाव का हिस्सा है। हम में से हर किसी को कभी न कभी, किसी न किसी बात पर ग़ुस्सा आता ही है। लेकिन जब यही ग़ुस्सा स्वभाव ही बन जाए, तो रिश्तों पर असर डालता है। पति-पत्नी के रिश्ते में भी कई बार ऐसा देखा गया है कि किसी एक का मिज़ाज ज़्यादा गर्म होता है, ऐसे में रिश्ते में सामंजस्य बनाए रखने के लिए दूसरे पार्टनर पर यह ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है कि वो अपने ग़ुस्सैल पार्टनर का साथ समझदारी से निभाए।हम आपको बतायेगे कुछ ख़ास बातों के बारे में, जिससे गुस्सैल पति के साथ निभाना आसान हो जाए और आपके रिश्तों में कटुता भी न आए।

angry husband,husband,tips to overcome with short tempered husband,mates and me,relationship tips

समझने की कोशिश करें

पति-पत्नी का एक-दूसरे के स्वभाव को जानना बेहद ज़रूरी है। पति हर बात पर तो गुस्सा नहीं करते होंगे, ज़ाहिर है बिना वजह कोई नहीं भड़कता। उन बातों और स्थितियों पर ग़ौर करें और उनका आकलन करें, जिनसे आपके पति को ग़ुस्सा आता है। अगर उन्हें समझ लिया जाए और ऐसी स्थिति उत्पन्न होने से बचाया जा सके, तो पति के ग़ुस्से से सामना करने से बचा जा सकता है।

अपने व्यवहार पर ध्यान दें

हो सकता है आपकी कुछ ऐसी आदतें और व्यवहार हों, जो उसे नापसंद हो। आपके लिए उन आदतों व व्यवहार को बदलना बेशक मुमकिन न हो, पर पति के सामने वे काम या बातें न ही करें, जिनसे उसके अंदर खीझ पैदा होती हो।

angry husband,husband,tips to overcome with short tempered husband,mates and me,relationship tips

ग़लती मान लें

ग़लतियां सबसे होती हैं, पति चाह रहें है कि आप अपनी ग़लती मान लें, तो इसमें बुराई ही क्या है? इस तरह उन्हें भी अच्छा लगेगा और आपको भी उनके गुस्से से जल्दी छुटकारा मिल जाएगा। जब भी बात ग़लती की हो, तो अपने ईगो को एक तरफ़ रख दें। बात तुरंत संभल जाएगी।

धैर्य रखें

अपने ग़ुस्सैल पति के साथ निभाने के लिए आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको कई बार इस बात की हैरानी भी होगी कि आख़िर इतनी छोटी-सी बात पर पति को ग़ुस्सा क्यों आया या वह इस तरह से रिएक्ट क्यों कर रहे है। लेकिन ऐसे में उसे रोकने या टोकने का मतलब होगा उसके ग़ुस्से को और बढ़ाना। बेहतर यही होगा कि अपना धैर्य न खोएं। हो सके तो उसके सामने से हट जाएं या दूसरे कमरे में चली जाएं।

उसकी बात ध्यान से सुनें

वह शायद इसलिए क्रोधित हो रहे हो कि कोई भी उसकी बात सुनने को तैयार नहीं है। न ऑफिस में बॉस, न घर में बच्चे और न ही आप। इस दुनिया में अनेक लोग इसी वजह से डिप्रेशन में रहते हैं कि उन्हें सुनने-समझनेवाला कोई नहीं है। जब वह गुस्से में हो, तो उनकी स्थिति व मानसिक अवस्था को समझकर ही उसकी बात सुन लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर