न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नोंकझोंक से भरा होता है वैवाहिक जीवन, इस तरह संभाले परिस्थिति

कुछ टिप्स से आप अपने जीवन साथी के साथ होने वाले झगड़े को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 20 Jan 2020 5:55:46

नोंकझोंक से भरा होता है वैवाहिक जीवन, इस तरह संभाले परिस्थिति

अगर आपको लगता है कि सुखद वैवाहिक जीवन का राज़ वाद-विवाद से बचना है , तो ज्यादातर एक्सपर्ट आपको गलत कहेंगे। किसी भी रिश्ते में नाराजगी हो सकती है, और जो पति-पत्नी एक दूसरे से प्यार करते हैं, वो आपस में झगड़ते भी हैं। कई बार कम लड़ाईयों का मतलब कम नजदीकियां होती हैं। अगर वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की लड़ाई नहीं है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। विवाह से जुड़े विशेषज्ञ कहते है कि ये शादी के लिए खतरा हो सकता है। कुछ टिप्स से आप अपने जीवन साथी के साथ होने वाले झगड़े को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।

managing fights with life partner,fighting with partner,how to manage fights with your partner,angry partner,fights between husband wife,husband wife relationship,relationship tips,mates and me

ठंडे दिमाग से सोचे

झगड़े के बाद ठंडे दिमाग से सोचना चाहिए कि क्या इतनी छोटी-सी लड़ाई के लिए रिश्ता खत्म करना ठीक होगा। जब तक आप ब्रेकअप नहीं चाहेंगी, तब तक कोई झगड़ा आपका रिश्ता नहीं तोड़ सकता, इसलिए ऐसी स्थिति का सामना करने के लिए कुछ तरीके आजमाएं।

उस जगह से निकल जाएं

पार्टनर से झगड़ा होने के बाद बेहतर होगा कि आप उस जगह से फौरन निकल जाएं, क्योंकि झगड़े के दौरान हम गुस्से में होते हैं जिस कारण चीजें संभलने की अपेक्षा और बिगड़ जाती हैं।

गलतियों की लिस्ट न बनाएं

झगड़े के बाद अक्सर लड़कियां लड़कों को उनकी गलतियां गिनाना शुरू कर देती हैं। यदि आप भी ऐसा करती हैं तो ऐसा करना बंद कर दें परंतु ध्यान रखें कि एक अच्छे रिश्ते में व्यक्ति पर उंगली उठाना उचित नहीं है। थोड़ी देर शांत रहें और अपने दिमाग का इस्तेमाल करें।

managing fights with life partner,fighting with partner,how to manage fights with your partner,angry partner,fights between husband wife,husband wife relationship,relationship tips,mates and me

दिल जीतें

आप लड़ाई जीतना चाहती हैं या दिल जीतना, यह पसंद आपकी है। यदि आप दिमाग से काम लेंगी तो आपका रिश्ता टूटने से बच जाएगा। यदि वाद-विवाद कर खुद को ऊपर रखने में आपको मजा आता है तो ठीक है, परंतु यदि आप अपने पार्टनर का दिल जीतना चाहती हैं तो झगड़ा बंद कर दें।

दूसरे की बात समझिए


अगर हम बिना टोके दूसरे की बात सुनें और उसके बारे में पहले से कुछ न सोचें, तो झगड़ा खत्म हो सकता है और घर में शांति बनी रह सकती है। उसकी बात पर शक करने के बजाय उसे समझिए। कई बार लोग बिना सोचे-समझे कड़वी बातें कह बैठते हैं या फिर किसी और वजह से दुखी होते हैं और हम पर भड़क उठते हैं। हम सभी गलतियों के पुतले हैं, इसलिए कभी ऐसा मत सोचिए कि उसने आपको बुरा-भला कहा क्योंकि वह आपसे बदला लेना चाहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत