Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रूठी बीवी को मनाए इन शानदार तरीकों की मदद से

अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो आपको उनके साथ कुछ वक़्त बिताना चाहिए और उन्हें मनाने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जो आपकी मदद करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jun 2018 10:03:06

रूठी बीवी को मनाए इन शानदार तरीकों की मदद से

वर्तमान की जीवनशैली कुछ इस तरह की हो चुकी है कि व्यक्ति चाहकर भी अपने परिवार के लिए थोडा समय नहीं निकाल पाता हैं, जिसके कारण घर मे रोजाना झगडे और कलह का वातावरण बना रहता हैं और पत्नी पाने पति से नाराज रहने लगती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो आपको उनके साथ कुछ वक़्त बिताना चाहिए और उन्हें मनाने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जो आपकी मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं रूठी बीवी को किस तरह से मनाया जाए।

* उनके लिए खाना बनाएं

आपकी वाइफ हर रोज आपके लिए पसंद का खाना बनाती हैं तो चलिए आज आप उनके लिए सुबह जल्दी उठ कर उनकी पसंद का खाना बनाए। सबसे पहले तो चाय बनाकर उन्हें बेड पर ही चाय दे। उसके बाद सारी तैयारी पहले से ही करके रखे। ताकि आपकी बीवी की नाराज़गी पल भर में छूमंतर हो जाए। अगर आप प्यार से कुछ भी बना देंगे भले ही आपको वो चीज बनानी नही आती हो तो पत्नी का गुस्सा पल में गायब हो जाएगा।

* फूल दें

लड़कियों को फूल बहुत पसंद होते हैं, यह बात अगर आप नहीं जानते हैं तो फिर बहुत ही बुद्दू है आप। बीवी को मनाने का काम अब खुशबूदार फूलों पर छोड़ दीजिए। अपनी शरीके हयात को ऐसे खास फूल उपहार में दे कि उनकी सारी नाराज़गी पल भर गायब हो जाए। इससे आपका रिश्ता भी महकने लगेगा।
wife mood after fight,relationship tips * उन्हें हंसाएं

अपनी वाइफ का मूड ठीक करने के लिए आप उन्हें मजेदार जोक्स सुना सकते हैं। साथ ही कई तरह की दिलचस्प और लच्छेदार बातें सुना सकते हैं। उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ सकते हैं। अगर शायरी नहीं भी आती है तो कुछ मशहूर शायरों की कलम से निकले अल्फ़ाज़ों का सहारा भी ले सकते हैं। यकीन मानिए बीवी पल में आपकी बाहों में कैद होगी। गौरतलब है कि बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर वाले मर्द महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं।

* घरेलू कामों में मदद करें और शॉपिंग पर ले जाएं

अक्सर पत्नियों को अकेले काम करने से काफी थकान होने लग जाती हैं। इसलिए वे बात बात पर गुस्सा करने लग जाती हैं। बीवी को चिड़चिड़ेपने की वजह आप ही है। तो अब उसे दूर भी आपको ही करना है। बीवी पर हुक्म चलाने के बजाए उसकी घरेलू काम में बिना बोले ही मदद कर दे। ऐसा करने से आप उसका दिल जीत पाएंगे। ज्यादा मामला खराब हो तो उसे शॉपिंग पर ले जाए। दुनिया में ऐसी कोई वाइफ अब तक नहीं बनी है जिसे शॉपिंग का नाम लेने पर भी गुस्सा आ जाए।

* तोहफे दें


तोहफे हर किसी को पसंद होते हैं। अगर आप अपनी प्यारी सी वाइफ के लिए कभी-कभी उपहार भी खरीद लें और उसे गिफ्ट कर दें। इससे उन्हें लगेगा कि आपके दिल में अभी भी वो हमेशा समाई रहती हैं।

* गाना गाएं

इसमे कोई शक नहीं हैं कि आप बाथरूम सिंगर हैं, लेकिन थोड़ा बहुत गाना अपनी बीबी के लिए गुनगुना सकते हैं। आपके ऐसा करने से आपको प्यार भरा रिस्पॉन्स मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology