Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस वेलेंटाइन लड़कियों को इम्प्रेस करने के कुछ मजेदार टिप्स

आपके लिए हम बताने जा रहे हैं लड़कियों को इम्प्रेस करने के कुछ टिप्स के बारे में।ताकि आप भी इस वेलेंटाइन डे पर अपना वेलेंटाइन पा ले।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jan 2018 3:49:18

इस वेलेंटाइन लड़कियों को इम्प्रेस करने के कुछ मजेदार टिप्स

जनवरी समाप्त होने को है और उसके बाद फ़रवरी में प्यार की सौगात से भरा सबसे खूबसूरत दिन आने वाला हैं। वो दिन हैं 14 फ़रवरी जिसे वेलेंटाइन डे के नाम से भी जाना जाता हैं। इस दिन का लोगों के द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जाता हैं। इसी के साथ ही लड़कों में भी लड़कियों को इम्प्रेस करने की होड़ लग जाती हैं। अगर आप भी किसी से मन ही मन प्यार करते हैं और उन्हें इम्प्रेस करना चाहते हैं तो आपके लिए हम बताने जा रहे हैं लड़कियों को इम्प्रेस करने के कुछ टिप्स के बारे में। ताकि आप भी इस वेलेंटाइन डे पर अपना वेलेंटाइन पा ले। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

* लड़की की पसंद और नापसंद का रखे ख्याल
: जिस लड़की को आप पसंद करते है आप उसकी किसी फ्रेंड से दोस्ती करे और उसकी पसंद और नापसंद के बारे में पता लगाए कि उसको क्या करना पसंद है,घूमना कहा पसंद है ,खाने में क्या पसंद है और किस तरह की चीजे या व्यवहार उसको पसंद है और क्या क्या नापसंद है। इस तरह से आप उस लड़की का स्वभाव समझ जायेंगे और उसको ध्यान में रखते हुए लड़की से बातचीत शुरू कर सकते है। ध्यान रहे कि लड़की को इसका पता नही चलना चाहिए और आप अपना व्यवहार नार्मल ही रखे।
valentine day,valentine week,impressing girls,gifting ideas for girls * पहनावे और बोलने के तरीकों को बदलें : आप अपने बोलने का तरीका और पहनावे पर विशेष ध्यान दें, ऐसा न हो कि आप केवल बाहर से अच्छे दिखें और लड़की से बात करते वक्त आप उससे सही बात न कर पायें। इस बात का विशेष ध्यान दें कि गलत शब्द आपके मुह से न निकलें। पहनावे में आप कपड़े चाहे जो भी पहनें लेकिन यह ध्यान रखें कि वह हमेशा साफ़-सुथरा होना चाहिए।

* लड़की की भावनाओ का करे सम्मान और उसके काम की और खूबसूरती की करे तारीफ : किसी भी लड़की की भावनाओ का अगर आप सम्मान करेंगे तो वो आपके प्रति आकर्षित हुए बिना नही रह सकती। ऐसे में अगर आप उसके काम की और उसकी सुंदरता की भी तारीफ कर दे तो वो हर रोज आपके बारे में जरूर सोचेगी। और एक बार अगर आप उस लड़की की सोच और ख्यालो में पहुंच गए तो उसकी लाइफ में शामिल होने से आपको कोई नही रोक सकता।

* खिलाये कुछ अच्छा सा : लड़कियां खाने-पीने की शौकीन होती हैं इसलिए खाने-पीने के मामले में लड़कों से काफी आगे होती हैं। उन्हें चटपटा खाना बहुत पसन्द होता है। इसलिए जब भी उनसे मिलो तो बिना खिलाएं-पिलाएं मत जाने दो। यह बात और है कि वह हमेशा ना-ना करती हैं लेकिन उनकी ना के पीछे ही तो उनकी हां होती है।

* सरप्राइज और गिफ्ट्स देते रहे : लड़कियों को अक्सर सरपराइज और गिफ्ट्स बहुत पसंद आते है। उनकी हर छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर जो उनको सरपराइज कर दे लड़कियां उनकी दीवानी हो जाती है।इसलिए आप उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए कुछ क्रिएटिव और यूनिक सा गिफ्ट दे जो कि आजकल ट्रेंड में भी हो। जैसे कि मान लो आप अपनी गर्लफ्रेंड को घड़ी गिफ्ट करना चाहते हो तो समझ नही पाते कि कौनसी घड़ी गिफ्ट की जाये क्योंकि देखने में सब अच्छी ही लगती है। ऐसे में आप अपने गिफ्ट को स्पेशल बनाने के लिए उसमे अपनी और अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो लगाकर गिफ्ट कर सकते है।

* मदद के लिए रहे हमेशा तैयार : अगर आप सही मायने में उसका साथ चाहते है तो आप को उसकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए । जब भी वो किसी भी प्रॉब्लम में हो आप खुद आगे आये और उस समस्या का समाधान करे। आपका केयरिंग और हेल्पिंग नेचर लड़की को आपके प्रति आकर्षित होने के लिए मजबूर कर देगा। इस तरह से आप अपनी मनपसंद लड़की का प्यार बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology