न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकअप ने तबाह कर दी आपकी खुशियाँ, इस गम से उबरने के लिए आजमाए ये टिप्स

हम आपके लिए ब्रेकअप के इस गम से उबरने के कुछ टिप्स लेकर आए है जो आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 24 Feb 2019 10:36:27

ब्रेकअप ने तबाह कर दी आपकी खुशियाँ, इस गम से उबरने के लिए आजमाए ये टिप्स

जिस तरह से 'वैलेंटाइन डे' पूरी दुनिया में बनाया जाता है उसी तरह 'ब्रेकअप डे' भी मनाया जाता हैं जिसमें प्रेमी जोड़े अपना तालमेल ना बैठ पाने की वजह से रिलेशनशिप को समाप्त कर देते हैं। इसकी वजह से दोनों में से किसी एक पार्टनर का दिल तो टूटता ही हैं और उसकी खुशियाँ छिन जाती हैं और वह गम के सागर में गौते लगाता रहता है। इसलिए आज हम आपके लिए ब्रेकअप के इस गम से उबरने के कुछ टिप्स लेकर आए है जो आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे। तो आये जानते है इन टिप्स के बारे में।

* दूसरों से प्यार जताएं

खुद को दुनिया से दूर करने के बजाय उन लोगों से प्यार करें जिन्होंने आपके लिए बहुत कुछ किया है। पार्टनर में बिज़ी रहने पर आप सबको भूल जाते हैं। घर, फैमिली, दोस्त सब दूर हो जाते हैं। ब्रेकअप के बाद इन सबसे प्यार जताएं। खास दिनों पर गिफ्ट्स दें, उनकी अहमियत को जताएं। जब आप अपनी वजह से किसी की आंख में खुशी देखेंगे तो ब्रेकअप का दर्द हमेशा के लिए भूल जाएंगे। मां, पापा, भाई-बहन, दोस्त सबको वक्त दें।

get over break up,break up tips,relationship tips

* शेयर करें

कहते हैं दर्द को जितना दबा कर रखोगे उनता ही वो आपको परेशान करेगा। इसीलिए अपने सबसे करीबी दोस्त या फिर परिवार में से किसी से सब कुछ शेयर करें। अपने पार्टनर के साथ बिताए अच्छे और बुरों पलों दोनों को उन्हें बताएं। अगर आपके पास कोई भी ऐसा ना हो जिससे आप ये सब शेयर कर सके तो लिखें। डायरी बनाएं या पेपर पर अपनी फिलिंग्स को लिखते जाएं। हां, ध्यान रखें सोशल मीडिया पर कुछ भी ना शेयर करें। क्योंकि वहां मौजूद लोग नहीं जानते कि आप और आपके पार्टनर के बीच कैसा रिलेशनशिप रहा है। सोशल मीडिया सिर्फ दुख बढ़ाने का काम करता है।

* यादों को मिटाएं

ब्रेकअप के बाद कई पार्टनर एक-दूसरे के पोस्ट या उनको देखने के लिए सोशल मीडिया से उन्हें अनफॉलो नहीं करते या फिर फेक अकाउंट बनाकर चुपके से देखते हैं। लेकिन ये तरीका कभी भी उन्हें पूरी तरह से रिलेशनशिप से बाहर नहीं आने देता। इसीलिए सभी पुरानी यादों जैसे फोटो, वीडियो, खत, कार्ड, गिफ्ट्स को मिटाएं। साथ ही फ्यूचर के लिए भी कोई माध्यम ना रखें जिससे आपस में कॉन्टेक्ट में रहा जा सके। सोशल मीडिया से भी अनफ्रेंड, अनफॉलो करें।

get over break up,break up tips,relationship tips

* एक्सरसाइज़ करें

खुद से जितना प्यार करेंगे ब्रेकअप से उतनी ही जल्दी निकल पाएंगे। आपने देखा होगा प्यार में लोगों को भूख-प्यास नहीं लगती। वो खाना कम देते हैं, घूमना कम कर देते हैं, लोगों से घुलना-मिलना कम कर देते हैं। ये सब फालतू काम ना कर अगर आप अपनी बॉडी पर ध्यान देंगे तो जल्दी मूव-ऑन कर पाएंगे। एक्सरसाइज़ करने से आप हेल्दी महसूस करेंगे, दिमाग फ्रेश रहेगा, आप पूरे एक्टिव रहेंगे और सबसे बेस्ट फिट रहेंगे। अंदर और बाहर दोनों जगह से फिट।

* काम पर फोकस करें

अगर भविष्य में खुद को पीछे नहीं देखना चाहते तो काम पर फोकस करें। वक्त का सदुपयोग जो करता है वो ज़िंदगी में हमेशा सफल रहता है। ब्रेकअप के गम में डूबे रहकर वक्त को बरबाद करने के बजाय काम पर फोकस करें। वक्त की कमी के चलते जो काम आपने पहले नहीं किए उन्हें अब करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती