न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर ऑनलाइन खोज रहे है अपने लिए अच्छा पार्टनर तो अपनाये ये टिप्स

ऑनलाइन अच्छे पार्टनर की खोज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है ताकि आपकी जोड़ी सही बन सकें और तालमेल बना रह सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 29 Jul 2018 11:54:39

अगर ऑनलाइन खोज रहे है अपने लिए अच्छा पार्टनर तो अपनाये ये टिप्स

जिंदगी के सफ़र में हर व्यक्ति को एक हमसफ़र की जरूरत पड़ती हैं, जो उसके सुख-दुःख में उसका साथ दे। इसी आस में हर व्यक्ति अपने पार्टनर की खोज करता हैं। आजकल तो इन्टरनेट ने इसे बहुत ही आसान बना दिया हैं। आज की युवा पीढ़ी ऑनलाइन डेटिंग ही करना पसंद करती हैं और अपने हमसफ़र की खोज ऑनलाइन ही करती हैं। लेकिन ऑनलाइन अच्छे पार्टनर की खोज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है ताकि आपकी जोड़ी सही बन सकें और तालमेल बना रह सकें। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

* प्रोफाइल में फोटो का बेहतर चुनाव जरूरी

अपनी प्रोफाइल पर अपनी अच्छी फोटो लगाएं। ध्यान रहे है कि फोटो ज्यादा डार्क न हो और ना ही फोटो पर कुछ स्पेशल इफेक्ट का प्रयोग किया गया हो। फोटो में आपकी नैचुरल स्माइल होनी चाहिए। महिलाएं सुंदर दिखने के लिए कुछ लाल रंग का पहन सकती हैं।

* अपने बारे में नहीं आप क्या चाहते हैं उसे लिखें

अपनी प्रोफाइल में अपने और अपनी पसंद के बारे में ज्यादा लिखने की बजाय वो लिखें जो आप दूसरे से उम्मीद रखते हैं। कुछ लोग आपसे तब ही बात करना चाहेंगे जब आपकी जरूरत उनसे मिलेंगी। बेहतर प्रतिक्रिया के लिए आप ये लिख सकते हैं कि आपको ऐसी महिला की जरूरत है, जो अपना समय पब के बजाय किसी समुद्री किनारे गुजारना पसंद करती हो।

good life partner,relationship tips

* रियल डेट से पहले ऑनलाइन चैटिंग जरूरी

अगर आपने रियल डेटिंग का प्लान बनाया है तो उससे पहले आप एक दूसरे को जानने के लिए थोड़ी बातें ऑनलाइन चैटिंग के जरिए कर सकते हैं। इससे आप एक दूसरे के साथ ज्यादा कम्फर्टेबल हो सकेंगे। इस दौरान आप उनसे हां या ना से जुड़े कुछ सवाल पूछ सकते हैं।

* बॉडी लैंग्वेज का रखें ख़्याल

जब आप वीडियो चैट या असल में डेटिंग पर हों तो बॉड़ी लैंग्वेज का खास ध्यान रखें, नहीं तो आपके ब्रेकअप होने के चांस बढ़ सकते हैं। बात करते समय अपना ध्यान उन पर ही रखें। अपने आसपास बैठे लोगों पर ज्यादा ध्यान देने से उनको ऐसा लग सकता है कि आप उन्हें एहमियत नहीं दे रहे।

* सही साथी ना मिलने पर उदास ना हों

ये जरूरी नहीं है कि ऑनलाइन डेटिंग के जरिए आपको एक अच्छा साथी ही मिले। कई बार आपका समाना कुछ झूठे लोगों से भी हो सकता है। मसलन वो अपनी क्वालीफिकेशन, उम्र और रिलेशनशिप के बारे में आपसे कुछ छुपा रहा हो। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आप अपनी उम्मीद को कम ना होने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
कांग्रेस को ममता का साथ मिलते ही गिरफ्तार हुए मिलन प्रधान, नंदीग्राम में क्यों गरमाई राजनीति?
कांग्रेस को ममता का साथ मिलते ही गिरफ्तार हुए मिलन प्रधान, नंदीग्राम में क्यों गरमाई राजनीति?
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सियासी घमासान, सुरक्षा शर्तों को लेकर पवन खेड़ा ने MP सरकार को घेरा
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सियासी घमासान, सुरक्षा शर्तों को लेकर पवन खेड़ा ने MP सरकार को घेरा
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर